बुजुर्ग महिला को मारकर उसके ही फेसबुक पर किया लाइव स्ट्रीम, यहूदियों के खिलाफ हमास की नफरत की इंतहा
इजरायल और हमास के बीच आज चौथे दिन भी जंग जारी है। सोमवार को रात भर इजराइल ने गाजा पट्टी पर हमले किए। इसके जवाब में हमास ने धमकी दी है कि वो इजराइल से पकड़े गए 150 बंधकों की हत्या कर देंगे।
इसी बीच एक इजरायल से एक दुखद खबर सामने आ रही है जिसमें हमास के आतंकियों ने एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को उस बुजुर्ग महिला के ही फेसबुक प्लेटफॉर्म से लाइव स्टीम कर दिया।

यह घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला की पोती ने दावा किया कि उसने महिला के सोशल मीडिया पर अपनी दादी की हत्या का वीडियो देखा।
महिला की दुखी पोती ने कहा कि हमास के एक आतंकी ने उसकी दादी के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी और फिर उनके फोन पर वीडियो बनाकर उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया।
पोती जिसका नाम मोर बेडर है, ने कहा कि उन्हें इस भयानक घटना के बारे में सबसे पहले तब पता चला जब उन्होंने रविवार सुबह 7 बजे अपनी दादी के अकाउंट पर पोस्ट देखी।
Visegrad24 के लिए एक वीडियो में मोर बेडर ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि उसकी चाची ने उसकी मां को फोन किया था और फेसबुक ओपन करन के लिए कहा। मोर ने कहा, "मेरी मां वह सब देखकर डर से कांपने लगी"
मोर ने आगे कहा, "मैंने इसे अपने फोन से खोला। वह पल मेरी जिंदगी का सबसे बुरा पल था। आप इसकी कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। मेरी दादी की उनके घर के फर्श पर हत्या कर दी गई थी। पूरा फर्श खून से लथपथ था।"
मोर ने कहा, "आतंकवादी ने मेरी दादी का फोन ले लिया, उसका वीडियो बनाया और उसे उनके ही निजी फेसबुक वॉल पर अपलोड कर दिया।"
इजराइल और फिलिस्तीन के बीच दशकों से चले आ रहे युद्ध के बीच एक अभूतपूर्व घटना में फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने शनिवार को इज़राइल पर हमला कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications