Hamas: इजराइली हमलों में खोए अपने दो बेटे, फिर भी नहीं झुका! अल-हय्या कौन? जो बना हमास का स्थाई चीफ

Hamas New Political Chief: करीब दो साल तक स्थायी प्रमुख के बिना काम करने के बाद फिलिस्तीनी संगठन हमास ने आखिरकार खालिल अल-हय्या को अपना नया राजनीतिक प्रमुख चुन लिया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब गाजा में इजरायल और हमास के बीच संघर्ष जारी है और संगठन के कई शीर्ष नेता मारे जा चुके हैं।

याह्या सिनवार की मौत के बाद हमास का नेतृत्व पांच सदस्यीय समिति के हाथों में था। अब अल-हय्या की नियुक्ति को संगठन के लिए बड़ा बदलाव माना जा रहा है। हालांकि, चुनाव प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता और वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

Hamas new political chief

याह्या सिनवार की मौत के बाद बदला नेतृत्व

अक्टूबर 2024 में इजरायली हमले में हमास प्रमुख याह्या सिनवार की मौत के बाद संगठन स्थायी नेतृत्व से वंचित हो गया था। इसके बाद पांच सदस्यीय नेतृत्व परिषद संगठन का संचालन कर रही थी। लगातार युद्ध और शीर्ष नेताओं के मारे जाने की वजह से नया चुनाव टलता रहा। अब हमास ने इस व्यवस्था को खत्म करते हुए खालिल अल-हय्या को राजनीतिक प्रमुख नियुक्त किया है। उनके नेतृत्व में संगठन नई रणनीति के साथ आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

ये भी पढे़ं: Israel Hamas war: हमास के 80 कमरों वाले 'सीक्रेट बंकर' का अंत! इजरायल ने 16 KM लंबी सुरंग में भर दिया सीमेंट

चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठे सवाल

हमास ने दावा किया कि चुनाव संगठन के आंतरिक नियमों के तहत हुआ, लेकिन उसने मतदान प्रक्रिया से जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की। कितने सदस्यों ने वोट डाला, किस उम्मीदवार को कितने मत मिले और चुनाव किस तरह संपन्न हुआ, इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। मीडिया रिपोर्टों में खालिल अल-हय्या द्वारा खालिद मशाल को हराने की बात कही गई है, लेकिन संगठन ने इसकी भी पुष्टि नहीं की। यही कारण है कि चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

युद्ध के बीच हुआ चुनाव, वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी पर चर्चा

गाजा में जारी युद्ध और लगातार हो रहे इजरायली हमलों के बीच यह चुनाव संपन्न हुआ। ऐसे में माना जा रहा है कि हमास के सभी वरिष्ठ सदस्य इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए होंगे। सुरक्षा परिस्थितियों और संगठन के बिखरे ढांचे को देखते हुए चुनाव की निष्पक्षता पर भी चर्चा हो रही है। हालांकि, हमास का कहना है कि पूरी प्रक्रिया उसके तय नियमों के अनुसार हुई है और अब नई नेतृत्व परिषद का गठन किया जाएगा।

ये भी पढे़ं: Israel Iran War: सीजफायर हुआ फेल? नेतन्याहू का गाजा पर 70% कब्जे का प्लान, मिडिल ईस्ट में छिड़ेगा महायुद्ध?

कौन हैं खालिल अल-हय्या?

खालिल अल-हय्या हमास के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में शामिल हैं। वह लंबे समय से कतर में रहकर संगठन के राजनीतिक मामलों और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों को संभालते रहे हैं। गाजा युद्ध के दौरान युद्धविराम और बंधकों की रिहाई से जुड़ी वार्ताओं में भी उन्होंने हमास का प्रतिनिधित्व किया। इजरायल कई बार उन्हें निशाना बना चुका है। पिछले साल दोहा में हुए हमले में वह बच गए थे, जबकि उनके एक बेटे की मौत हो गई थी। इस साल गाजा में हुए एक अन्य हमले में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को भी खो दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+