गाजा हमले में हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद दीफ का हुआ सफाया, इजराइल ने की मार गिराने की पुष्टि

Hamas Military Chief Mohammed Deif: हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद दीफ की मारे जाने की खबर सामने आई है। ऐसा बताया जा रहा है कि मोहम्मद दीफ गाजा के खान यूनिस इलाके में एक हमले में मारे गए। मोहम्मद दीफ के मारे जाने की पुष्टि इजरायसी सेना ने गुरुवार 01 अगस्त को की।

इजरायली सेना के मुताबिक, हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद दीफ पिछले महीने गाजा के खान यूनिस इलाके में हुए हवाई हमले में ढेर हो गए। इस बात की घोषणा इजरायली सेना ने तेहरान में हमास प्रमुख इस्माइल हनिया की मारे जाने के एक दिन बाद की है। इतना ही नहीं, इस संबंध में एक सैन्य बयान भी सामने आया है।

Hamas Military Chief Mohammed Deif

खबर के मुताबिक, सैन्य बयान में कहा गया है कि, 'आईडीएफ (इज़राइली सेना) घोषणा करती है कि 13 जुलाई, 2024 को आईडीएफ लड़ाकू विमानों ने खान यूनिस के क्षेत्र में हमला किया और खुफिया आकलन के बाद यह पुष्टि की जा सकती है कि हमले में मोहम्मद दीफ मारा गया।'

हमास द्वारा संचालित गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने 13 जुलाई 2024 को हमले के समय कहा था कि IDF (Israel Defense Forces) के लड़ाकू विमानों ने खान यूनिस क्षेत्र में हवाई हमला हमला किया था। इस हमले में 90 से अधिकर लोगों के मारे जाने की खबर थी। हालांकि, उस वक्त मोहम्मद दीफ के मारे जाने की खबर से इनकार किया था।

लेकिन, दीफ के ठिकाने के आसपास 2000 पाउंड का बम गिरा था, जिसने एक बड़ा गड्ढा भी बना दिया था। हालांकि, अब मोहम्मद दीफ के मारे जाने की पुष्टि इजराइली सेना ने कर दी है। आपको बता दें कि दक्षिणी इजरायल पर हमास के हमले के बारे में सेना ने कहा, मोहम्मद दीफ ने 7 अक्टूबर के नरसंहार की शुरुआत की, योजना बनाई और उसे अंजाम दिया था।

इस हमले में 1,197 लोग मारे गए थे। इस हमले के बाद मोहम्मद दीफ इजरायल के निशाने पर आया गया था। फिलहाल, इस मामले में हमास की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+