गाजा पट्टी में 7 हजार फिलिस्तीनियों के मारे जाने की रिपोर्ट, ईरान का दावा- बंधकों को छोड़ने के लिए तैयार हमास

Israel-Hamas War Updates: हमास के हमले के बाद इजराइली पलटवार में गाजा पट्टी में चारों तरफ विनाश ही विनाश दिख रहा है और गाजा पट्टी बर्बादी के कगार पर खड़ा है। लिहाजा, अब सवाल ये उठ रहे हैं, कि 7 अक्टूबर को इजराइल को मिटाने के इरादे से हमला करने वाले हमास को आखिर इस युद्ध को भड़काकर क्या हासिल हुआ है?

वहीं, हमास द्वारा संचालित गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा है, कि इजराइली हमले में अभी तक 7 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है। अगर हमास का दावा सही है, तो यह संख्या 2014 में छह हफ्ते तक चले गाजा युद्ध के दौरान दर्ज हताहतों की संख्या से तीन गुना से ज्यादा है।

Israel-Hamas War updates

इस बीच, इजराइल और हमास के बीच चल रहा युद्ध अब 21वें दिन में प्रवेश कर गया है और गाजा पट्टी पर अभी भी भीषण इजराइली हमले जारी हैं, जिससे गाजा पट्टी में हर तरफ तबाही ही तबाही है और जरूरी सामानों की सप्लाई करीब करीब ठप पड़ी हुई है। भोजन और पानी जैसी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई भी करीब करीब बंद है। वहीं, इजराइली सेना ने उत्तरी गाजा में टैंकों से टारगेट हमले भी शुरू कर दिए हैं और माना जा रहा है, कि अमेरिका के दबाव में अभी तक इजराइली सैनिक गाजा में दाखिल नहीं हुए हैं, नहीं तो अभी तक गाजा में इजराइल का ग्राउंड ऑपरेशन शुरू हो चुका होता।

7 अक्टूबर को हुए हमले के बाद इजराइल ने हमास का नामो-निशान मिटाने की कसम खाई है।

Israel-Hamas War updates

गाजा पट्टी में हर तरफ विनाश

दक्षिणी इजराइल में 7 अक्टूबर को हमास के अप्रत्याशित हमले के बाद हुई हिंसा और इजराइली स्ट्राइक में वेस्ट बैंक में 100 से ज्यादा फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं। इज़रायली अधिकारियों के मुताबिक, हमास के हमले में इजराइल के 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इज़राइल की सेना ने संकेत दिया है कि घुसपैठ के दौरान हमास द्वारा पकड़े गए विदेशियों सहित 222 लोग गाजा में बंधक बने हुए हैं।

इज़राइल ने शुक्रवार को घोषणा की है, कि उसके लड़ाकू विमानों ने दराज तुफाह बटालियन से संबंधित हमास के तीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं, जो गाजा सिटी ब्रिगेड का हिस्सा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इज़राइल ने कहा है, कि इन तीन कमांडरों ने 7 अक्टूबर को इज़राइल पर हुए हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

हालांकि, इस मामले को लेकर हमास की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Israel-Hamas War updates

ईरान का दावा क्या है?

ईरान के विदेश मंत्री ने दावा किया है, कि हमास, इजरायल से अपहृत बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार है और तेहरान इस एक्सचेंज समझौते में भूमिका निभा सकता है।

ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की एक आपातकालीन बैठक में कहा, कि ईरान "कतर और तुर्की के साथ इस अत्यंत महत्वपूर्ण मानवीय प्रयास में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।"

अमीर-अब्दुल्लाहियन ने "व्हाइट हाउस द्वारा तेल अवीव शासन को असीमित वित्तीय, हथियार और परिचालन समर्थन के अनियंत्रित परिणामों के खिलाफ" कड़ी चेतावनी जारी की है। ईरानी विदेश मंत्री का निशाना अमेरिका की तरफ था, जो लगातार इजराइल को सैन्य और आर्थिक सहयोग दे रहा है।

Israel-Hamas War updates

ईरान के शीर्ष राजनयिक ने अपनी टिप्पणी की शुरुआत में अंग्रेजी में कहा, "मैं अमेरिकी राजनेता, जो अब फिलिस्तीन में नरसंहार का मैनेजमेंट कर रहे हैं, उनसे स्पष्ट रूप से कहता हूं, कि हम क्षेत्र में युद्ध के विस्तार का स्वागत नहीं करते हैं।"

अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा, कि "लेकिन मैं चेतावनी देता हूं, अगर गाजा में नरसंहार जारी रहा, तो वे इस आग से बच नहीं पाएंगे।" उन्होंने कहा, कि "यह हमारा घर है और पश्चिम एशिया हमारा क्षेत्र है। हम किसी भी पार्टी या पक्ष से समझौता नहीं करते हैं और जब हमारे घर की सुरक्षा की बात आती है तो हमें कोई झुकना मंजूर नहीं है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+