हाफिज सईद ने पाक चुनाव में उतारे 259 उम्मीदवार, बेटा और दामाद भी शामिल

इस्लामाबाद। मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान में 25 तारीख को होने वाले आम चुनाव में अपने 265 उम्मीदवार खड़े किए हैं। इन 259 उम्मीदवारों में मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद का बेटा हाफिज तल्हा सईद और दामाद खालिद वलीद भी शामिल हैं। हालांकि पाक में होने वाले चुनावों में हाफिज सईद खुद मैदान में नहीं है। जानकारी के मुताबिक, तल्हा लाहौर से 200 किलोमीटर दूर स्थित सरगोधा से चुनाव लड़ेगा। सरगोधा हाफिज सईद का पैतृक शहर है। खालिद वलीद लाहौर से चुनाव लड़ेगा।

Hafiz Saeed

जमात ने अपने राजनीतिक मोर्चे की शुरुआत की मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) नाम की पार्टी से की है। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने एमएमएल का राजनीतिक दल के रूप में पंजीयन करने से मना कर दिया था। इसके बाद में संगठन ने आयोग में पंजीकृत और छोटी पार्टी अल्लाहू अकबर तहरीक के टिकट पर चुनाव लड़ने का निर्णय किया है।

एमएमएल ने बताया कि संगठन के सभी समर्थित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी स्वीकार कर ली गई। अल्लाहू अकबर तहरीक का चुनाव चिन्ह 'कुर्सी' है। हाफिज की पार्टी के ही एक और अधिकारी ने बताया कि 265 उम्मीदवारों में से 80 राष्ट्रीय और बाकी 185 प्रांतीय सीटों के लिए लड़ेंगे। इसके साथ ही एमएमएल एएटी के बैनर तले लाहौर की 4 सीटों और पंजाब प्रांतीय चुनावों की 15 सीटों पर भी उम्मीदवार उतारेगा।

आपको बताते चलें कि, आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के चलते हाफिज सईद पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। पाकिस्तान में मौजूदा सरकार का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो चुका है। फिलहाल पूर्व मुख्य न्यायाधीश नसीरुल मुल्क को वहां का कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रुप में देश का कार्यभार संभाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+