हाफिज सईद की पार्टी को आतंकी लिस्ट में डाल सकता है अमेरिका, भारत ने डाला था दबाव

इस्लामाबाद। जमात-उद-दावा का सरगना हाफिज सईद की राजनीतिक पार्टी अब अंतरराष्ट्रीय आतंकी सगंठन की लिस्ट में शामिल कर सकता है। भारत के दबाव के बाद अमेरिका हाफिज सईद की पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग को आतंकी संगठन घोषित कर सकता है। पिछले माह नजरबंदी से रिहा होने के बाद हाफिज ने अगले साल पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव में भाग लेने की बात कही थी।

हाफिज सईद का पार्टी को आतंकी लिस्ट में डाल सकता है अमेरिका

सूत्रों के मुताबिक, भारत ने अमेरिका से हाफिज सईद की राजनीतिक पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग को आतंकी संगठन घोषित करने के लिए आग्रह किया था, जिसे ट्रंप प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है। भारत ने दोनों देशों के बीच 18-19 दिसंबर के बीच हुई वार्ता के दौरान अमेरिका के सामने यह बात रखी थी। हालांकि, हाफिज सईद की पार्टी को लेकर व्हाइट हाउस ने पहले ही पाकिस्तान को चेतावनी चुका है कि वे जल्द ही इस पर विचार करेगा।

पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए अमेरिका लगातार पाक सरकार पर दबाव डाल रहा है। ट्रंप प्रशासन ने यहां तक कहा है कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाता है, तो अमेरिका स्वयं इनके खिलाफ लड़ने का माद्दा रखता है। हाल ही में अमेरिका ने हाफिज सईद की रिहाई पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा था कि हमने इसे आतंकी घोषित कर 10 मिलियन डॉलर की घोषणा की है, जिसे पाकिस्तान को भूलना नहीं चाहिए।

पाकिस्तान में अगले साल चुनाव है और ऐेसे कयास लगाए जा रहे हैं कि लश्कर-ए-तैयबा का नेता हाफिज सईद अगले साल अपनी पार्टी उतार सकता है। बता दें कि पूर्व पाकिस्तानी तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ हाफिज सईद की पार्टी को सपोर्ट करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+