मोदी-शरीफ की मुलाकात से बौखला उठा हाफिज साईद कहा, भारत के खिलाफ जिहाद का वक्‍त आ गया

Jamat ud Dawa chief Hafiz Saeed
इस्‍लामाबाद। भारत के खिलाफ हर बार जहर उगलने वाला, आतंक का नया ऑक्‍टोपस, आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का प्रमुख और मुंबई ब्‍लास्‍ट का मास्‍टर माइंड हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ अपने नापाक इरादों को जाहिर किया है। पाकिस्‍तान के आबपारा चौक में हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए सईद ने कहा है कि कश्‍मीर को भारतीय कब्‍जे से मुक्‍त कराने के लिए भारत के खिलाफ आखिरी जिहाद का वक्‍त आ गया है।

सईद ने समर्थकों से पूछा क्‍या आप कश्‍मीरी भाई-बहनों की मदद के लिए तैयार हैं। हाफिज सईद ने समर्थकों से पूछा कि क्‍या आप इस काम में मेरी मदद करेंगे। समर्थकों ने आश्वासन दिया कि वे भारत के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा,कदम बढ़ाओ हाफिज सईद, हम तुम्हारे साथ हैं। रैली में करीब 10 हजार लोग मौजूद थे।

आबपारा चौक आई एसआई के मुख्यालय से चंद कदम दूर आया हुआ है। बुधवार को पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण की 16 वीं बरसी थी। इस मौके पर सईद ने तकबीर सम्मेलन रखा था। हाफिज ने भारत के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की आलोचना करते हुए कहा कि शरीफ ने कश्मीरियों को धोखा दिया है।

उसने कहा कि मिस्टर प्राइम मिनिस्टर आपने नरेन्द्र मोदी के साथ हाथ मिलाकर कश्मीरी लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है। कश्मीरी इसके लिए आपको कभी भी माफ नहीं करेंगे। सईद ने पाकिस्तान की सरकार को सलाद ही कि उसे भारत के साथ अपने प्रेस प्रसंग को आगे बढ़ाने से बचना चाहिए क्योंकि ऎसा करना निरर्थक है। सईद ने इस संबंध में सोशल नेटवर्किंग साइट पर ट्वीट भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+