H1B visa: भारतीय प्रोफेशनल्स को बड़ी राहत, PM मोदी का ऐलान- अब अमेरिका में ही होगा वीजा रिन्यू

भारतीय पेशेवरों को बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के आखिरी दिन कहा है कि भारतीय प्रोफेशनल्स अब अमेरिका में ही वीजा रिन्यू करवा सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह फैसला लिया गया है कि एच1बी वीजा नवीनीकरण अमेरिका में ही किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोनाल्ड रीगन सेंटर में सामुदायिक कार्यक्रम में कहा, ''हमने आपकी जरूरतों को देखते हुए यह फैसला लिया है कि H1B वीजा का नवीनीकरण अमेरिका में ही किया जा सकेगा।''

 H1B visa renewal can be done in US

बता दें कि इसके लिए इस साल पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर दिया जाएगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा आईटी प्रोफेशनल को होने वाला है।

काफी वक्त से इस चीज की मांग की जा रही थी। यह लोगों की कोशिश का नतीजा है। प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच द्विपक्षीय बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है।

वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने एक बयान जारी कर कहा कि वे अमेरिका में काम कर रहे कई भारतीयों के लिए एच-1बी वीजा रिन्यू की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अब देश में ही इसका काम करेंगे।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत इस साल सिएटल में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने जा रहा है। इसके आलावा अमेरिका के 2 और शहरों में भी भारतीय वाणिज्य दूतावास खोले जाएंगे। वहीं ब अहमदाबाद और बेंगलुरु में भी अमेरिका के नए वाणिज्य दूतावास खुलने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+