फ्रांस में बंदूकधारी ने चलाई गोलियां, 3 घायल, आतंकी हमले का अंदेशा

मेट्रो स्टेशन के पास एक गनमेन ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस शूटिंग को अंजाम देकर गनमेन कहां गया, अभी कुछ भी मालूम नहींं है।

लिले। फ्रांस के लिले शहर में एक अज्ञात बंदूकधारी ने मेट्रो स्टेशन स्टॉप के पास खड़े लोगों पर गोलियां चला दीं। आतंकी हमले के शक की वजह से इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और मौके पर तुरंत एंटी टेररिज्म पुलिस पहुंची। इस हमले में कम से कम तीन घायल हैं। हमलावर का अभी कुछ पता नहीं है।

फ्रांस: गनमेन ने चलाई गोलियां, 3 घायल, आतंकी हमले का अंदेशा

फ्रांस का लिले शहर बेल्जियम की सीमा के पास है जहां शूटिंग की यह घटना हुई है। एक लोकल न्यूजपेपर के अनुसार, इस घटना में एक 14 साल के लड़के को पैर में जबकि दूसरे आदमी के गर्दन में गोली लगी है। एक अन्य के पैर में गोली लगी है। यह हमला किसने किया और क्यों किया, इस बारे में अभी कुछ भी मालूम नहीं है।

फ्रांस: गनमेन ने चलाई गोलियां, 3 घायल, आतंकी हमले का अंदेशा

हमले की खबर मिलते ही सबसे पहले घटनास्थल पर फ्रांस की एंटी टेररिज्म पुलिस पहुंच गई। फ्रांस में इससे पहले भी आतंकी हमले हो चुके हैं जिस वजह से पुलिस इस घटना के बाद अलर्ट है और बंदूकधारी हमलावर की तलाश की जा रही है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+