शहबाज के शासन में पाकिस्तान में आतंक का राज! आतंकवादियों ने जज को किया किडनैप, अफगानिस्तान भागने की आशंका

Pakistan Judge Kidnap: मजहब के नाम पर बने पाकिस्तान में कट्टरपंथी विचारधारा को लगातार सींचने का नतीजा ये हुआ है, कि पाकिस्तान में आतंकवादियों का नंगा नाच चलने लगा है। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हथियारबंद आतंकवादियों ने शनिवार को एक जिला एवं सत्र न्यायाधीश का अपहरण कर लिया है।

जज शकीरुल्लाह मारवात का अफगानिस्तान की सीमा से लगे टैंक और डेरा इस्माइल (डीआई) खान जिले के पास अपहरण कर लिया गया है और पुलिस को आशंका है, कि जज को किडनैप कर अफगानिस्तान ले जाया गया है।

Pakistan Judge Kidnap

पाकिस्तान में जज अगवा

डीआई खान पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मोहम्मद अदनान ने कहा, कि घटना बग्वाल नामक गांव में हुई है। जज का अपहरण तब किया गया, जब वह कोर्ट से ड्यूटी से लौटकर डीआई खान के पास जा रहे थे। हालांकि, जज के ड्राइवर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और मौके से गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस ने कहा कि जज के अपहरण की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के केंद्रीय सूचना सचिव फैसल करीम कुंडी ने चिंता जताई है। उन्होंने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर पर प्रांत में शांति स्थापित करने में नाकाम होने का आरोप लगाया। उन्होंने पूछा, "(मुख्यमंत्री) को बताना चाहिए, कि वह शांति की स्थापना के बारे में गंभीर क्यों नहीं हैं और आतंकवादी खुलेआम क्यों हैं।"

आपको बता दें, कि इस साल फरवरी में हुए इलेक्शन में खैबर पख्तूनख्वा में इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सरकार का गठन किया था।

इस बीच, मुख्यमंत्री गंडापुर ने अपहृत जज की सुरक्षित बरामदगी के लिए निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने कहा, कि मारवत की तलाश के लिए आपातकालीन उपाय किए जाने चाहिए और इस कार्य के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जाना चाहिए।

गंडापुर ने घटना की निंदा करते हुए कहा, कि अपहरण में शामिल तत्व कानून से बच नहीं सकते।

वहीं, पेशावर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति इश्तियाक इब्राहिम ने दो अन्य न्यायाधीशों के साथ प्रांत में वरिष्ठ न्यायाधीशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।

बैठक में सूबे के अतिरिक्त मुख्य सचिव और पुलिस महानिरीक्षक अख्तर हयात खान गंडापुर शामिल हुए। मामले में प्रगति की निगरानी करते हुए, जिला प्रशासन को न्यायाधीश की बरामदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+