पढ़ने गया था रूस, अब यूक्रेन की जेल में है बंद, गुजराती छात्र का रोंगटे खड़े करने वाला Video वायरल
Indian student trapped in Russian army: रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध की आग में अब भारतीय छात्र भी झुलस रहे हैं। हाल ही में गुजरात के निवासी छात्र साहिल मोहम्मद हुसैन का एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने रूसी सेना द्वारा जबरन भर्ती किए जाने की आपबीती सुनाई है।
पढ़ाई के लिए रूस गए साहिल को कथित तौर पर झूठे ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर युद्ध के मैदान में धकेल दिया गया। फिलहाल यूक्रेन की हिरासत में मौजूद साहिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार से अपनी सुरक्षित घर वापसी की गुहार लगाई है।

कैसे रूसी सेना ने साहिल को जाल में फंसाया?
मूल रूप से गुजरात के मोरबी का रहने वाला साहिल मोहम्मद हुसैन(Sahil Mohammed Hussain Gujarat) साल 2024 में छात्र वीजा पर रूस गया था। वहां अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए वह एक कूरियर कंपनी में पार्ट-टाइम काम करने लगा। साहिल का आरोप है कि रूसी पुलिस ने उसे नशीले पदार्थों के एक झूठे मामले में फंसा दिया। इसके बाद उसे एक कठोर विकल्प दिया गया या तो जेल जाओ या रूसी सेना में शामिल होकर युद्ध लड़ो। अपनी बेगुनाही साबित करने का कोई रास्ता न देख, साहिल ने सेना का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।
ये भी पढे़ं: Russia India Trade: अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर दे तो रूस को कितना नुकसान होगा? जानें पूरा हिसाब-किताब
मामूली ट्रेनिंग के बाद फ्रंटलाइन पर तैनाती
साहिल ने बताया कि महज 15 दिनों की मामूली ट्रेनिंग के बाद उसे सीधे यूक्रेन के खिलाफ फ्रंटलाइन पर भेज दिया गया। अपनी जान बचाने और किसी निर्दोष पर गोली न चलाने के इरादे से साहिल ने मोर्चा संभालते ही यूक्रेनी सेना के सामने सरेंडर कर दिया। यूक्रेनी बलों ने ही साहिल के वीडियो(Sahil Hussain SOS video Ukraine) उसकी मां तक पहुंचाए और रूसी सेना में भारतीयों की धोखे से भर्ती को लेकर जागरूकता फैलाने की अपील की।
Russia Ukraine War: रूसी सेना का 'ड्रग्स ट्रैप'
वीडियो संदेश में साहिल ने खुलासा किया कि रूस में कम से कम 700 लोगों को ड्रग्स के आरोपों में जेल में डाला गया है, जिन्हें सेना में भर्ती होने का लालच दिया जा रहा है। साहिल ने भारत के युवाओं को सचेत करते हुए कहा कि रूस में कई ऐसे ठग सक्रिय हैं जो छात्रों को झूठे मामलों में फंसा सकते हैं। उसने भावुक होकर अपील की कि कोई भी युवा किसी भी स्थिति में रूसी सेना का हिस्सा न बने, क्योंकि वहां से वापसी नामुमकिन है।
ये भी पढ़ें: Modi Putin PC: रूसी नागरिकों को 30 दिन का फ्री E-टूरिस्ट वीजा, मोदी-पुतिन के बीच क्या-क्या डील हुई?
PM Modi Putin meeting: मोदी ने पुतिन के सामने उठाया मुद्दा
साहिल की मां ने अपने बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए दिल्ली की अदालत में याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई फरवरी में होनी है। वहीं, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने खुद राष्ट्रपति पुतिन के सामने यह मुद्दा उठाया है। सरकार उन सभी भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए प्रतिबद्ध है जिन्हें धोखे से रूसी सशस्त्र बलों में शामिल किया गया है। वर्तमान में भारत सरकार रूसी अधिकारियों के साथ मिलकर नियमित संपर्क बनाए हुए है।
ये भी पढे़ं: India Russia Deal: क्यों नहीं हुई 5th Generation Fighter Jet SU-57, S-400 और S-500 की डील! अब पता चली वजह












Click it and Unblock the Notifications