फ्रांस के 'डंकी फ्लाइट' मामले में गुजरात पुलिस की एंट्री, नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए बनी टीमें
फ्रांस में चार दिनों तक फंसे रहने के बाद 303 पैसेंजर वाला प्लेन मुंबई मंगलवार सुबह मुंबई पहुंच गया। इस प्लेन में 276 यात्री थे। निकारागुआ जा रही यह प्लेन फ्यूल के लिए फ्रांस के वैट्री एयरपोर्ट पर रुकी थी। इस दौरान विमान में बैठे 25 यात्रियों ने निकारागुआ जाने से इनकार कर दिया था।
इन यात्रियों ने फ्रांस से शरण मांग ली थी। ये 25 लोग अभी फ्रांस में ही हैं। अब इस मामले में गुजरात पुलिस ने अवैध इमिग्रेशन के नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का फैसला किया है। इसके लिए फ्रांस से लौटे भारतीयों से मदद ली जाएगी।

अदरअसल फ्लाइट में सवार ज्यादातर यात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं। ये यात्री बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा और आनंद जिलों से थे। ऐसे में अब गुजरात पुलिस यात्रियों से पूछताछ करने का प्लान बना रही है।
पुलिस इन घटना में शामिल एजेंटों और एजेंसियों का पता लगाएगी और यह जानने की कोशिश करनेगी कि उन्हें अमेरिका और अन्य देशों में प्रवास के लिए प्रदान किए गए दस्तावेज जाली थे या नहीं। इसके लिए बकायदा टीमों का गठन किया गया है।
सीआईडी क्राइम के एसपी संजय खारत ने कहा कि पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि इस तरह से कितने लोगों को विदेश भेजा गया है और कौन लोग इस तरह से यात्रा करना चाह रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों को दूसरे देश में गैरकानूनी तरह से एंट्री दिलवाने के नाम पर एजेंट्स नेटवर्क चला रहे हैं। हमने इन्हें पकड़ने के लिए 4 टीमें बनाई हैं। खारत ने बताया कि अब तक CID को एजेंट्स से जुड़ी कुछ कच्ची जानकारी ही हासिल हुई है।
एसपी खारत ने बताया कि छोटे शहरों और गांवों में एजेंट्स विदेश जाने की इच्छा रखने वाले लोगों से संपर्क करते हैं। इस पूरे नेटवर्क को अंतरराष्ट्रीय लेवल पर ऑपरेट किया जाता है। पैसेंजर्स का चुनाव करने के बाद देश और उनकी रिक्वायरमेंट्स के आधार पर हर बार अलग तरह से ये नेटवर्क काम करता है। फीस भी उसी हिसाब से तय होती है।
बता दें कि इस तरह की फ्लाइट को डंगी फ्लाइट भी कहा जाता है। इसमें बिना दस्तावेजों के यूरोपीय देशों और अमेरिका में घुसने वाले लोगों को डंकी कहा जाता है। रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि हाल के वर्षों में कई भारतीय और पाकिस्तानियों नागरिकों और यहां तक की अन्य देशों के लोगों में अवैध प्रवासन का चलन बढ़ा है।












Click it and Unblock the Notifications