'लगता है वे किसी और को जिताने की कोशिश कर रहे थे', USAID फंडिंग पर ट्रंप ने बाइडेन को घेरा, उठाए सवाल
भारत में वोटिंग टर्नओउट बढ़ाने के लिए अमेरिकी फंडिंग रोकने के फैसल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सवाल उठाए। ट्रंप ने कहा, 'हमें भारत में मतदाता मतदान के लिए 21 मिलियन डॉलर खर्च करने की क्या ज़रूरत है? मुझे लगता है कि वे किसी और को जिताने की कोशिश कर रहे थे।'
डोनाल्ड ट्रंप ने यह बात फ्लोरिडा के मियामी में FII प्राथमिकता शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। ट्रंप ने कहा कि हमें भारत में मतदान के लिए 21 मिलियन डॉलर क्यों खर्च करने की आवश्यकता है? मुझे लगता है कि वे (बाइडेन प्रशासन) भारत में किसी और को जीतते देखना चाहते थे।

हमें इस हारे में भारत सरकार को बताना होगा...क्योंकि जब हम सुनते हैं कि रूस ने हमारे देश में लगभग दो हजार डॉलर खर्च किए हैं, तो यह एक बड़ी बात है। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि, 'उनके (भारत) पास बहुत सारा पैसा है। वे हमारे मामले में दुनिया में सबसे अधिक कर (टैक्स) लगाने वाले देशों में से एक हैं। हम शायद ही वहां पहुंच पाएं क्योंकि उनके टैरिफ बहुत अधिक हैं।'
भारत और उसके प्रधानमंत्री के प्रति अपने सम्मान के बावजूद, ट्रंप ने विदेशों में मतदान पर लाखों खर्च करने की आवश्यकता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मेरे मन में भारत के लिए बहुत सम्मान है। मेरे मन में प्रधानमंत्री के लिए बहुत सम्मान है। जैसा कि आप जानते हैं, वे दो दिन पहले ही चले गए हैं। लेकिन हम मतदाता मतदान के लिए 21 मिलियन अमरीकी डॉलर क्यों दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Voter Turnout: ट्रंप का कबूलनामा!भारत में मतदान प्रभावित करने के लिए अमेरिका दे रहा था फंड? क्या है पूरा मामला
बता दें कि 6 फरवरी को DOGE ने अमेरिकी करदाताओं द्वारा वित्तपोषित परियोजनाओं को रद्द करने का विवरण देते हुए एक सूची जारी की। इनमें से एक "भारत में मतदाता मतदान" के लिए निर्धारित 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर था। एलन मस्क के नेतृत्व वाले विभाग ने शनिवार को इस निर्णय की घोषणा की।
DOGE ने कहा था कि अमेरिका ने भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनाए गए दो करोड़ डॉलर के कार्यक्रम में कटौती करने का फैसला किया है। खबर के मुताबिक, अमेरिका भारत में चुनावों के दौरान मतदाता भागीदारी बढ़ाने के लिए दो करोड़ डॉलर इसलिए देता था। लेकिन, अब यह फंडिंग भारत को नहीं मिलेगी।
ये भी पढ़ें: तानाशाह है वोलोडिमिर जेलेंस्की, यूक्रेन के पतन की ट्रंप ने दी चेतावनी, कहा- कभी शुरू ही नहीं होना था युद्ध












Click it and Unblock the Notifications