Viral Video: ऐन मौके पर दुल्हन ने छोड़ा साथ तो दूल्हे ने खुद से रचा ली शादी, कहा- खुश रहने के लिए किसी पर निर्भर नहीं
ब्राजील। यूं तो दुनिया में बहुत से लोग उस शख्स से शादी करने की चाह रखते हैं, जिसे वो पसंद करते हैं। लेकिन हर किसी के लिए ऐसा संभव नहीं हो पाता है। ऐसे कई मामले देखे गए हैं, जब शादी वाले दिन ही मंगेदर द्वारा शादी तोड़ दी जाती है। ऐसे में दूसरा शख्स चाहे वो दूल्हा हो या दुल्हन बुरी तरह टूट जाते हैं। लेकिन अब बदलते जमाने की तरह इंसानों में अच्छा बदलाव आने लगा है। जो भविष्य की बेहतरी के लिए एक अच्छा संदेश है। ऐसा ही एक खूबसूरत उदाहरण ब्राजील में देखने को मिला है। यहां दुल्हन ने ऐन मौके पर शादी तोड़ दी थी। जिसके बाद दूल्हे ने टूटने के बजाय दूसरा रास्ता चुना।

दूल्हा-दुल्हन के बीच हुई थी लड़ाई
इस दूल्हे ने खुद से ही शादी रचा ली। दूल्हे का ये फैसला सुन वहां मौजूद सभी लोग पहले तो हैरान थे लेकिन बाद में सभी ने इसपर अपनी खुशी जाहिर की। जानकारी के मुताबिक डियोगो रबेलो और विटोर ब्यूनो ने बीते साल नवंबर महीने में सगाई की थी। दोनों की शादी इसी साल बीते महीने होने वाली थी। हालांकि इस दौरान डियोगो और विटोर के बीच लड़ाई हो गई। जिसके बाद विटोर ने डियोगो को छोड़ दिया। लेकिन डियोगो ने अपनी शादी को तोड़ा नहीं बल्कि समारोह का आयोजन कराया। डियोगो ने बाद में खुद से ही शादी कर ली।

रिजॉर्ट में हुई शानदार शादी
डियोगो ने 16 अक्टूबर को खुद से शादी की है। ये शादी ब्राजील के बहिया में स्थित एक रिजॉर्ट में की गई है। शादी में 40 मेहमानों ने शिरकत की। हालांकि विटोर के दोस्त और परिवार वाले इसमें शामिल नहीं हुए। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डियोगो ने इस शादी की बहुत सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसपर दुनियाभर के लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ये वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग डियोगो के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ट्रेजेडी को कॉमेडी में बदला
डियोगो ने एक स्थानीय न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए कहा, 'ये मेरी जिंदगी का सबसे खुशनुमा दिन है, क्योंकि मैं उन लोगों के साथ हूं जिन्हें मैं अपनी जिंदगी में काफी प्यार करता हूं, जो ट्रेजेडी हो सकता था उसका जश्न मनाया लेकिन मैंने इसे कॉमेडी में बदल दिया। मैंने एक महीने तक स्थिति पर सोचा विचार किया और फिर ये फैसला लिया कि मुझे सराहना करनी चाहिए और खुद से प्यार करना चाहिए। मैंने समारोह का आयोजन किया, जिसमें मेरे 40 से 50 मेहमान शामिल हुए।'

दुनिया को दिया ये खूबसूरत संदेश
डियोगो ने आगे कहा, 'मेरी इस शादी के साथ मैं जो लोगों को संदेश देना चाहता था वो कोई पीड़ित की ओर से नहीं था। मैं खुश रहने के लिए किसी शादी पर निर्भर नहीं हूं। मैं किसी और से शादी करना चाहती हूं और मैं बच्चे भी पैदा करना चाहती हूं, लेकिन मेरी खुशी उस पर निर्भर नहीं करती है।'
View this post on InstagramA post shared by Dr Diogo Rabelo CRMSP 161208 (@drdiogorabelo) on












Click it and Unblock the Notifications