'लालची पत्नियों के महंगे डिमांड से बढ़ रहा है करप्शन'
जकार्ता। भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर दुनिया भर में घमासान मचा है। इसी बीच इंडोनेशिया के एक मंत्री ने अजीबो-गरीब बयान देकर पूरे मामले को एक नया रूख दे दिया है। इंडोनेशिया के धार्मिक मामलों के मंत्री लुकमान हकीम सैफुद्दीन ने कहा है कि भ्रष्टाचार के लिए पत्नियां जिम्मेदार हैं। VIDEO: सिंघम जैसा हो बेटा इसलिए महिला सड़क पर मांगने लगी 'स्पर्म'

उन्होंने कहा कि रिश्वत और भ्रष्टाचार के लिए पत्नियों की बढ़ती ख्वाहिशें जिम्मेदार हैं। लुकमान ने कहा कि पत्नियों की तमाम ख्वाहिशें पूरी करने के चक्कर में लोग ये सब करते हैं। उन्हें महंगे डिजाइनर कपड़े चाहिए, जिसकी वजह से भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। PICS: यहां पत्नी के जिस्म के लिए ग्राहक खोज कर लाते हैं पति, फिगर पर लगती है बोली
अपने बयान के समर्थन में लुकमान ने कहा कि महिलाओं को चाहिए कि वह असामान्य तोहफों की मांग ना करें। यह बेहतर भी होगा और भ्रष्टाचार रोकने की दिशा में उनका सार्थक योगदान भी। मंत्री जी के इस बयान की घोर निंदा हो रही है। आपको बता दें कि भ्रष्टाचार के मामले में 168 देशों की लिस्ट में इंडोनेशिया 88वें नंबर पर है।












Click it and Unblock the Notifications