Greece Boat Tragedy: ग्रीस नाव हादसे में 300 पाकिस्तानियों की मौत, PM शहबाज ने शोक का किया ऐलान

Greece Boat Tragedy: ग्रीस में पिछले हफ्ते हुए भीषण नाव हादसे में कम से कम 300 पाकिस्तानी शरणार्थियों के मारे जाने की संभावना है। वहीं, इस भीषण हादसे के बाद देश के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया है, कि देश की खराब नीतियों और बर्बाद अर्थव्यवस्था ने ऐसी स्थिति ला दी है, कि पाकिस्तानियों को शरणार्थी बनकर दूसरे देशों में शरण लेने के लिए अपनी जान हथेली पर रखनी पड़ रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक 27 पाकिस्तानी शरणार्थियों के शव समुद्र से बाहर निकाल लिए गये हैं, जबकि आशंका है, कि कम से कम 300 से ज्यादा पाकिस्तानी लोगों की इस हादसे में मौत हुई है, जो नाव पर सवार थे। वहीं, 12 पाकिस्तानियों को अभी तक जिंदा निकाला गया है। ग्रीस नाव हादसे के चार दिनों के बाद भी राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं।

Greece boat tragedy

ग्रीस में हुआ है भीषण नाव हादसा

बचाए गये लोगों का कहना है, कि नाव मछली पकड़ने वाली थी, जिसमें 750 से ज्यादा लोग सवार थे। वहीं, अधिकारियों ने अभी तक सिर्फ 104 लोगों को ही जिंदा बचाने की बात कही है। Wion की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को ग्रीस के पेलोपोनिसे प्रायद्वीप के पास जंग लगी नाव के डूबने से कम से कम 150 पाकिस्तानी मारे गए हैं।

हालांकि, पाकिस्तानी स्थानीय मीडिया ने दावा किया है, कि इस दुखद घटना में 300 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक मारे गए हैं।

वहीं, शहबाज शरीफ की सरकार ने आज पाकिस्तान में सार्वजनिक शोक की घोषणा की है और तस्करों को कड़ी से कड़ी सजा देने की भी घोषणा की है। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक 10 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दें, कि पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट में फंसा हुआ है और दशकों के कुप्रबंधन और राजनीतिक अस्थिरता के कारण भयानक मंदी ने डॉलर के भंडार को खत्म कर दिया है, मुद्रास्फीति को तेजी से बढ़ा दिया है और बड़े पैमाने पर कारखाने बंद हो गए हैं।

लिहाजा, हताशा की स्थिति में पाकिस्तानियों ने पाकिस्तान को छोड़ना शुरू कर दिया है और यूरोप के साथ दूसरे देशों में शरण लेना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान छोड़ने के लिए लोगों ने खतरनाक और बेहद असुरक्षित समुद्री मार्गों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। जो नाव डूबी है, वो नाव मछली पकड़ने की थी और उसमें झमता से कई गुना ज्यादा लोग सवार थे। वहीं, नाव पर कंट्रोल रखने के लिए उसके नीचले हिस्से में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रखा गया था और बाहर से ताला लगा दिया गया था, जिसकी वजह से डूबने के बाद नाव से उन लोगों को बाहर निकलने का ही रास्ता नहीं मिला।

चश्मदीदों ने बीबीसी को बताया है, कि नाव में 100 से ज्यादा बच्चे सवार थे।

यूरोप भाग रहे हैं पाकिस्तानी

कई युवा पाकिस्तानियों के लिए यूरोप शरण लेने का पसंदीदा जगह बन गया है और पाकिस्तान से भागने के लिए वो अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। पाकिस्तानी अखबारों के मुताबिक, समुद्री रास्ते से यूरोप भागने की कोशिश में दर्जनों पाकिस्तानी नागरिक मारे जा रहे हैं।

आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, ग्रीस में लगभग 50,000 पाकिस्तानी पहुंचे हैं। वहीं, गैर-सरकारी अनुमानों के अनुसार, अवैध प्रवासियों की संख्या 4-5 लाख तक का है, जो ग्रीस की कुल आबादी का लगभग 5 प्रतिशत हैं।

1970 के दशक में पाकिस्तानी प्रवासियों ने ग्रीस आना शुरू किया था, जब दोनों देशों ने एक द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिससे पाकिस्तानियों को ग्रीक शिपयार्ड में अस्थायी रोजगार प्राप्त करने की अनुमति मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+