41 साल छोटी Grace Mugabe से हुआ था राष्ट्रपति को प्यार, उसी ने पलट दी जिम्बाब्वे की सत्ता

जिम्बाब्वे में सियासी भूचाल के बीच कयास यह लगाए जा रहे हैं कि राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे की पत्नी ने अपने देश में तख्तापलट की कहानी को रचा है।

हरारे। जिम्बाब्वे में सियासी भूचाल के बीच कयास यह लगाए जा रहे हैं कि राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे की पत्नी ने अपने देश में तख्तापलट की कहानी को रचा है। ग्रेसी मुगाबे जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे की पत्नी है और फिलहाल सेना ने दोनों को नजरबंद कर दिया है। सेना ने भले ही तख्तापलट को लेकर इनकार किया है लेकिन जनरल कॉन्स्टेंटिनो चिवेंगा ने जिम्बाब्वे की कमान अपने हाथ में ले ली है। ज़िम्बाब्वे: राष्ट्रपति मुगाबे को क्यों बनानी पड़ी निजी सेना?

 उपराष्ट्रपति बनना चाहती थी ग्रेसी

उपराष्ट्रपति बनना चाहती थी ग्रेसी

मीडिया खबरों के मुताबिक, ग्रेसी मुगाबे जिम्बाब्वे की उपराष्ट्रपति बनना चाहती थी, इसी वजह से उसने तख्तापलट करवाया है। बताया जा रहा है कि वे जिम्बाब्वे की उपराष्ट्रपति बनना चाहती थी, लेकिन उनके साथ के नेता इस बात से सहमत नहीं थे। इसी वजह से उसने यह रास्ता अख्तियार किया है।

टाइपिस्ट से फर्स्ट लेडी तक का सफर

टाइपिस्ट से फर्स्ट लेडी तक का सफर

93 साल के रॉबर्ट मुगाबे और 53 साल की ग्रेसी मुगाबे की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। ग्रेसी मुगाबे किसी वक्त एक सामान्य टाइपिस्ट हुआ करती थी, जो आज जिम्बाब्वे की फर्स्ट लेडी है। स्टेट हाउस में अपने काम के दौरान ही ग्रेसी मुगाबे और रॉबर्ट मुगाबे की दोस्ती हुई थी, जिसके बाद दोनों ने 1996 में दोनो ने शादी कर ली।

 2014 में जिम्बाब्वे की राष्ट्रपति बनने की घोषणा की थी

2014 में जिम्बाब्वे की राष्ट्रपति बनने की घोषणा की थी

बता दें कि ग्रेसी मुगाबे ने 2014 में जिम्बाब्वे की राष्ट्रपति बनने की घोषणा की थी। ग्रेसी मुगाबे जिम्बाब्वे की राजनीति में बहुत बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हुई देखी गई है। ग्रेसी मुगाबे के दो लड़के और एक लड़की है। ग्रेसी ने एक 2013 में एक इंटरव्यू कहा था कि जब स्टेट हाउस में काम कर रही थी, तब एक दिन रॉबर्ट मेरे पास आए मुझसे मेरे परिवार और मेरी नीजि जिंदगी से जुड़े सवाल करने शुरू किए। ग्रेसी मुगाबे के मुताबिक, रॉबर्ट मुगाबे ने ही उनसे सबसे पहले आकर बात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+