VIDEO: इंसान की तरह दो पैरों पर चलता है यह गोरिल्ला, वजह जान हंस पड़ेंगे

आपने चिड़ियाघर में गोरिल्ले तो कई देखे होंगे, लेकिन इसके जैसा गोरिल्ला एक भी नहीं देखा होगा। ये गोरिल्ला इसलिए अलग है क्योंकि ये इंसानों की तरह दो पैरों पर चलता है। 'लुईस' नाम का ये गोरिल्ला अमेरिका के फिलेडेल्फिया जू में रहता है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

फिलेडेल्फिया। आपने चिड़ियाघर में गोरिल्ले तो कई देखे होंगे, लेकिन इसके जैसा गोरिल्ला एक भी नहीं देखा होगा। ये गोरिल्ला इसलिए अलग है क्योंकि ये इंसानों की तरह दो पैरों पर चलता है। 'लुईस' नाम का ये गोरिल्ला अमेरिका के फिलेडेल्फिया जू में रहता है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग लुईस के दो पैरों पर चलने की कला को देखकर काफी हैरान हैं।

Gorilla

अमेरिका के फिलेडेल्फिया जू में रहने वाला गोरिल्ला लुईस अचानक से सोशल मीडिया स्टार बन गया है। लुईस का इंसानों की तरह दो पैरों पर चलते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है। वो पहले तो कहीं से निकलते हुए धीरे-धीरे चलता है, फिर भागने लगता है। दो पैरों पर चलने के पीछे भी एक बड़ा ही दिलचस्प कारण है। फिलेडेल्फिया जू के अनुसार लुईस इसलिए दो पैरों पर चल रहा है क्योंकि वो नहीं चाहता कि उसका खाना गिर जाए।

दरअसल जू की मिट्टी काफी गीली थी और लुईस बिल्कुल नहीं चाहता था कि नीचे गिर कर उसका खाना खराब हो जाए। इसलिए वो दो पैरों पर दौड़ने लगता है। 6 फुट के लुईस की उम्र 18 साल है और उसका वजन 200 किलो है। लुईस का जन्म मिसौरी के सेंट लुईस जू में हुआ था जहां से 5 साल की उम्र में उसे फिलेडेल्फिया जू लाया गया। देखिए लुईस का ये मजेदार वीडियो-

ये भी पढ़ें: VIDEO: तौलिया बांधकर डांस कर रही थी एक्ट्रेस, गलत जगह लग गया हाथ और फिर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+