भारत में 10 अरब डॉलर निवेश करेगा गूगल, सुंदर पिचाई बोले- डिजिटल इंडिया के लिए PM मोदी का विजन वक्त से बहुत आगे

Google CEO Sundar Pichai And PM Narendra Modi Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के आखिरी दिन गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की। वाशिंगटन में पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद सुंदर पिचाई ने डिजिटल इंडिया के लिए उनके दृष्टिकोण की तारीफ की। सुंदर पिचाई ने यह भी कहा कि गूगल भारत के डिजिटाइजेशन फंड में 10 अरब डॉलर का निवेश करेगा।

Google के CEO सुंदर पिचाई ने कहा, ''डिजिटल इंडिया के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन अपने समय से बहुत आगे था। मैं इसे एक ब्लूप्रिंट के तौर देखता हूं जिसे अन्य देश करना चाह रहे हैं।''

Google CEO Sundar Pichai And PM Narendra Modi Meet

भारतीय मूल के सुंदर पिचाई ने अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा के चौथे और आखिरी दिन पीएम मोदी से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के बाद कहा, ''अमेरिका की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान पीएम मोदी से मिलना सम्मान की बात थी। हमने प्रधानमंत्री मोदी के साथ ये बात शेयर की है कि गूगल भारत के डिजिटलीकरण कोष में 10 बिलियन डॉलर का निवेश कर रहा है।''

सुंदर पिचाई ने आगे कहा, ''गूगल GIFT सिटी, गुजरात में अपना ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशन सेंटर खोलेगा। इसकी घोषणा हम यहां से कर रहे हैं। डिजिटल इंडिया के लिए प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण उनके समय बहुत आगे था। मैं अब इसे एक ब्लूप्रिंट के रूप में देखता हूं जिसको अन्य देश फॉलो करना चाह रहे हैं।''

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में गूगल का AI रिसर्च सेंटर 100 से भी ज्यादा भारतीय भाषा पर काम करेगा। इससे आने वाले वक्त में ऐसे बच्चों को पढ़ने में आसानी होगी जिनकी मातृभाषा अंग्रेजी नहीं है।

अमेरिका के आखिरी दौरे में पीएम मोदी ने दुनिया के कई दिग्गज बिजनेसमैन से मुलाकात की, जिनमें अमेजन के सीईओ एंड्रयू जेसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा और बोइंग के सीईओ डेविड कैलहौन शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+