बीवी से प्यार करने वाले Family Man हैं Google Chief सुंदर पिचाई, जानिए कुछ खास बातें

नई दिल्ली। भारत के लिए गौरवान्वित पल है क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई को अब गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है, गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने इस बात की घोषणा की है, मालूम हो कि अभी तक इसकी जिम्मेदारी गूगल के सह संस्थापक सर्गेई ब्रिन संभाल रहे थे,पिचाई अब गूगल और अल्फाबेट दोनों के सीईओ बन गए हैं, इसके साथ ही अल्फाबेट के बोर्ड आफ डायरेक्टर भी बने रहेंगे।

आइए एक नजर डालते हैं सुंदर पिचाई के अब तक के करिश्माई सफर पर

सुंदर पिचाई का जन्मस्थान चेन्नई है

सुंदर पिचाई का जन्मस्थान चेन्नई है

सुंदर पिचाई मूल रूप से भारतीय हैं और उनका जन्म 12 जुलाई 1972 को चेन्नई में हुआ था। इनका असली नाम पिचाई सुंदराजन है। सुंदर ने आईआईटी खड्गपुर से Metallurgical Engineering की पढाई की है। आईआईटी खड्गपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद सुंदर ने Stanford University से मास्टर्स किया। उसके बाद उन्होंने पेन्सिलवानिया यूनिवर्सिटी से एमबीए किया, उनके पिता एक इलेक्ट्रिक इंजीनियर रहे हैं।

साल 2015 में गूगल के CEO बने थे सुंदर पिचाई

साल 2015 में गूगल के CEO बने थे सुंदर पिचाई

पिछले 16 सालों से सुंदर पिचाई गूगल से जुड़े हुए हैं, वो इससे पहले गूगल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (एंड्रॉइड, क्रोम और ऐप्स डिविजन) रह चुके हैं। इन्होंने एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम डेवलपमेंट में काफी अहम रोल अदा किया था, गूगल के सीईओ बनने से पहले पिचाई गूगल में वाइस प्रेसीडेंट पद पर थे और उन्हें रिस्ट्रक्चरिंग के तहत साल 2015 में गूगल का सीईओ बनाया गया था।

बीवी से बेहद प्यार करते हैं सुंदर पिचाई

बीवी से बेहद प्यार करते हैं सुंदर पिचाई

पिचाई की पत्नी का नाम अंजलि हैं, इनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। बेहद ही हंसमुख और जिंदादिल सुंदर पिचाई को फैमिली मैन कहा जाता है, अत्यधिक व्यस्त होने के बावजूद वो अपने परिवार को समय जरुर देते हैं, इन्होंने एक इवेंट में कहा था कि ये अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं।

सुंदर पिचाई और अंजलि पिचाई ने किया है प्रेम विवाह

सुंदर पिचाई और अंजलि पिचाई ने किया है प्रेम विवाह

सुंदर पिचाई और अंजलि पिचाई ने दोनों IIT खरगपूर में साथ में पढाई करते थे,उन्होंने Brooklyn, New York में $6.8 मिलियन देकर अपने लिए घर खरीदा है, वो अब अमेरिका के नागरिक हैं इसीलिए वे अपने परिवार के साथ न्यू यॉर्क में ही रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+