खुशखबरी: Covid-19 वैक्सीन के मानव परीक्षण शुरू करने के लिए चीनी कंपनी को मंजूरी मिली

नई दिल्ली। चीन ने वैश्विक महामारी नोवल कोरोनावायरस के इलाज के लिए संभावित वैक्सीन का परीक्षण मानवों पर शुरू करने की अनुमति दे दी है। चीनी फर्म चूंगचींग झोइपेई बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स ने बताया कि उनके द्वारा विकसित कोरोनावायरस वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल के लिए मंगलवार को मंजूरी प्रदान की गई है।

vaccine

गौरतलब है संभावित कोरोनावायरस वैक्सीन को सह विकसित करने वाली अनहुइ ज़ोइगी लॉन्गकॉम बायोफार्मास्युटिकल और इंस्टीट्यूट ऑफ़ माइक्रोबायोलॉजी ऑफ़ द चाइनीज़ एकेडमी ऑफ़ साइंसेज ने राष्ट्रीय चिकित्सा उत्पाद प्रशासन से क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने के लिए एक प्रमाण पत्र मिला है।

vaccine

रिपोर्ट के मुताबिक चीनी शोधकर्ताओं और कंपनियां मनुष्यों में छह प्रयोगात्मक शॉट्स का परीक्षण कर रहे हैं और 470,000 से अधिक लोगों को मारने वाले वायरस के खिलाफ वैश्विक स्तर पर एक दर्जन से अधिक टीकों का क्लिीनिकल ट्रायल विभिन्न चरणों में किया जा रहा हैं।

Recommended Video

    Patanjali Corona Medicine पर Baba Ramdev को झटका, प्रचार पर लगी रोक | Coronil | वनइंडिया हिंदी
    vaccine

    हालांकि उपभोक्ता बाजार में प्रवेश करने से पहले चीनी फर्म द्वारा विकसित वैक्सीन में से कोई भी बड़े पैमाने पर अथवा लेट स्टेज फेस 3 क्लिीनिकिल ट्रायल पर पारित नहीं हुआ है, जो कि एक आवश्यक कदम है।

    vaccine

    उल्लेखनीय है पूरी दुनिया में अब तक कुल 92 लाख से अधिक लोग जानलेवा नोवल कोरोनावायरस के शिकार हो चुके हैं और अब तक 4.74 लाख लोगों की महामारी से संक्रमित होकर मौत हो चुकी है। अमेरिका सर्वाधिक प्रभावित राष्ट्रों में से एक हैं, जहां अब तक सर्वाधिक लगभग 24 लाख संक्रमितों की संख्या है जबकि 1 लाख 22 हजार से अधिक की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+