Golden city: ‘सोने के शहर’ का पहला वीडियो आया सामने, पिछले हफ्ते पुरातत्वविदों ने की थी खोज, रेत में था दफ्न
मिस्र में 3 हजार साल पुराने सोने के शहर का पहला वीडियो सामने आया है। पिछले हफ्ते ही इस शहर को पुरातत्वविदों ने खोजा है।
काहिरा, अप्रैल 12: मिस्र में 3 हजार साल पुराने एक शहर का पता लगाया गया है और लुप्त हो चुके इस शहर को देखते ही पुरातत्वविदों के आश्चर्य का ठिकाना ना रहा। 3 हजार साल पुराना ये शहर ऐसा लग रहा है मानो कल ही बना हो। 3 हजार साल बीत जाने के बाद भी ये शहर जिन हालातों में मिला है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो बड़े स्तर पर किसी शहर का निर्माण किया जा रहा है। मिस्र के इस प्राचीन शहर को प्राचीन मिस्र का पोम्पोई भी कहा जाता रहा है। वहीं, मिस्र के विशेषज्ञ जाही हवास ने इस शहर को खोया हुआ 'सोने का शहर' बताया है।

खोया हुआ 'सोने का शहर'
मिस्र के मशहूर जानकार जाही हवास के मुकाबिक लक्सर के करीब खोए हुए इस सोने के शहर को खोजा गया है। ये शहर पुराने मिस्र के गोल्डेन पीरियड जितना ही पुराना है और एमेनोटेप तृतीय और तूतनखामेन के शासनकाल के दौरान मौजूद था। उन्होंने कहा है कि ये शहर करीब 3400 साल पहले अस्तित्व में था। जिसका पहला वीडियो अब सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मिस्र का ये गोल्डेन सिटी कैसा दिख रहा है।
लंबे वक्त से हो रही थी तलाश
विशेषज्ञ जाही हवास ने कहा है कि गायब हो चुके गोल्डन सिटी को खोजने की कोशिश सालों से की जा रही थी और इसको लेकर कई बार विदेशी पुरातत्वविदों ने अपना मिशन चलाया लेकिन किसी को कामयाबी नहीं मिली। नील नदी के पश्चिमी तट पर ये शहर बसा हुआ है और एक वक्त में फैरोनिक साम्राज्य का सबसे बड़ा शहर था। इस शहर से फैरोनिक साम्राज्य अपने राजनीतिक और प्रशासनिक फैसले लिया करता था। साथ ही साथ ये शहर प्रमुख औद्योगिक केन्द्र भी हुआ करता था। ठीक एक साल पहले ही पुरातत्वविदों ने राजा तूतनखामेन के मंदिर की तलाश की थी और अब जाकर ये गोल्डन सिटी भी मिल गया है।
कई ‘अनमोल’ चीजें मिलीं
मिस्र के इस प्राचीन 'गोल्डन सिटी' से कई ऐसी चीजें मिली हैं, जो उस वक्त इस्तेमाल में लाई जाती थीं। सोने के इस शहर से अंगूठियों जैसे जेवर, अलग अलग तरह के रंगीन बर्तन, ताबीज और एमेनटॉप-3 की मोहर लगी मिट्टी की ईंटे, अलग अलग तरह के बर्तन, कताई और बुनाई के उपकरण भी मिले हैं। पुरातत्वविद उम्मीद कर रहे हैं कि इस शहर की खुदाई में आगे जाकर खजाना भी हाथ लग सकता है। लिहाजा इस जगह पर अभी साधारण पब्लिक नहीं जा सकते हैं। वहीं एनेक्स्टी नाम के एक यूट्यूब चैनल ने सोने के इस शहर का एक्सक्लूसिव वीडियो बनाया है, जिसमें मिस्र के करीब 3400 साल पुराने इस शहर को देखा जा सकता है।

रेत मे हो गया था दफन
जाही हवास की टीम के मुताबिक ये शहर हजारों साल पहले रेत के नीचे दफन हो गया था और इस शहर का मिलना तूतनखामेन के मकबरे की तलाश के बाद दूसरी सबसे बड़ी खोज है। उन्होंने कहा है कि इस शहर में जो सामान मिले हैं, उन्हें हजारों सालों से किसी ने छुपा नहीं है और उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यहां रहने वाले प्राचीन निवासियों ने कल ही इस शहर को छोड़ा हो। इस शहर की खोज लग्जर के पास रामसेस-3 और एमेनटॉप-3 के मंदिरों के बीच में काहिरा से 500 किलोमीटर की दूरी पर की गई है। कुछ हफ्तों की तलाश के बाद ही टीम को इस जगह से ईंटों से बनी कलाकृतियां मिलनी शुरू हो गई थीं। जिसके बाद जब इस टीम के द्वारा आगे खुदाई की गई । जिसमें पूरा का पूरा शहर ही मिल गया। अब इस शहर की गहराई से पुरातत्वविद जांच करेंगे और माना जा रहा है शहर को लेकर कई रहस्यमयी बातें सामने आ सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications