सारा सैंडर्स बोलीं, ईश्वर चाहता था कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनें
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने एक ऐसा बयान दे डाला है जिस पर अमेरिकी मीडिया को समझ नहीं आ रहा है कि क्या प्रतिक्रिया दी जाए। सारा सैंडर्स ने एक इंटरव्यू में कहा है कि खुद 'ईश्वर, डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति बनते देखना चाहते थे।' सारा ने क्रिश्चियन ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क को एक इंटरव्यू दिया है। इसी इंटरव्यू में उन्होंने यह बात कही है। सारा ने कहा कि भगवान की मर्जी थी कि डोनाल्ड ट्रंप साल 2016 का राष्ट्रपति चुनाव जीतें।

ट्रंप ने स्कूलों में बाइबिल की शिक्षा को सराहा
सारा ने इंटरव्यू में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के पास विरोधियों की कोई कमी नहीं हैं। लेकिन उन्हें भगवान का आर्शीवाद हासिल है। सारा सैंडर्स ने कहा, 'मुझे लगता है कि ईश्वर चाहता है कि हम अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाएं। मुझे लगता है कि वह चाहता था कि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बने।' सीबीएन के पत्रकार डेविड ब्रॉडी ने साक्षात्कार रिकॉर्ड करने के बाद सैंडर्स के दावे को ट्वीट किया। सैंडर्स ने यह बयान उस समय दिया जब ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका के सरकारी स्कूलों में बाइबिल की शिक्षा दिए जाने के फैसले की तारीफ की थी।
सैंडर्स ने कहा कि कोई भी इस बात पर आसानी से विश्वास नहीं कर सकता है कि ओवल ऑफिस में बैठा डोनाल्ड ट्रंप जैसा व्यक्ति इस हद तक ईश्वर में यकीन रखता है। सैंडर्स की मानें तो भगवान ने हर किसी को दुनिया में अलग-अलग कामों को अंजाम देने के मकसद से भेजा है। ईश्वर चाहता था कि ट्रंप व्हाइट हाउस जाएं और इसलिए ही वह आज व्हाइट हाउस में हैं। सैंडर्स ने कहा कि एक राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप काफी अच्छा काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications