हत्या के आरोप में जेल में रहा 48 साल, नहीं मिला सबूत तो कोर्ट ने किया बरी, मुआवजे में मिलेंगे 1.5 करोड़
अमेरिकी इतिहास में सबसे लंबे समय तक गलत कारावास की सजा काटने वाले ओक्लाहोमा के एक व्यक्ति को अब औपचारिक रूप से उस हत्या के लिए निर्दोष घोषित कर दिया गया है जिसका वह हमेशा से दावा करता रहा है कि उसने कोई हत्या नहीं की है।
1975 में ओक्लाहोमा में ग्लेन सिमंस नाम के एक व्यक्ति को शराब की दुकान में डकैती के सिलसिले में हत्या का दोषी ठहराया गया था। 48 साल से अधिक समय जेल में बिताने के बाद अब उसे अदालत ने बरी कर दिया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ग्लिन सिमंस को जुलाई 2003 में जेल से रिहा कर दिया गया था। अब 18 दिसंबर 2003 को अदालत ने कहा कि सबूतों की कमी के चलते सिमंस को बरी करने का फैसला लिया गया है।
70 साल की उम्र में निर्दोष
ओक्लाहोमा काउंटी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के न्यायाधीश एमी पालुम्बो ने एक फैसले में 70 साल के ग्लिन सिमंस को निर्दोष घोषित कर दिया। सिमंस ने आरोपों से मुक्त हुए किसी भी अन्य व्यक्ति की तुलना में सलाखों के पीछे अधिक समय बिताया। वह जेल में 48 वर्ष, एक महीना और 18 दिन रहा।
नेशनल रजिस्ट्री ऑफ एक्सोनरेशन के अनुसार, सिमंस 22 साल का था तब उसे दिसंबर 1974 में एडमंड, ओक्ला में हुई एक शराब की दुकान डकैती में हत्या का दोषी ठहराया गया था। चोरी के दौरान हुई गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई थी।
इसके बाद हत्या के शक में पुलिस ने 4 संदिग्धों को गिरफ्तार लिया था। इस दौरान एक गोलीबारी में घायल हुई एक महिला चश्मदीद ने ग्लिन सिमंस और डॉन रॉबर्ट्स को दोषी बताया। इसके बाद दोनों पर केस चला और ओक्लाहोमा कोर्ट ने दोनों को फांसी की सजा सुना दी।
सजा के लिए पर्याप्त नहीं थे सबूत
हालांकि बाद में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इस सजा को उम्रकैद में बदल दिया। इसके बाद साल 2008 में रॉबर्ट्स को पैरोल पर रिहा कर दिया गया, लेकिन ग्लिन सिमंस कैद में ही रहा। अब इस पूरे मामले के 48 साल बाद अब ओक्लाहोमा कोर्ट ने कहा है कि जो सबूत पेश किए गए वो किसी व्यक्ति को सजा देने के लिए पर्याप्त नहीं थे।
कोर्ट ने माना है कि सिमंस को बिना किसी ठोस सबूत के सजा दी गई। यह भी माना गया कि जिस महिला की गवाही पर सजा हुई उस महिला के सिर पर चोट आई थी। वो बेहोशी की हालत में पुलिस को मिली थी।
बिना गलती के सबसे बड़ी सजा
ग्लिन सिमंस ने कहा कि हत्या के समय वह अपने गृह राज्य लुइसियाना में थे। नेशनल रजिस्ट्री ऑफ एक्सोनरेशन्स के अनुसार, ये मामला अमेरिका में गलत तरीके से दोषी ठहराए गए कैदी द्वारा सबसे लंबे समय तक सजा पाने का है।
मिलेगा भारी मुआवजा
बीबीसी के अनुसार, ओक्लाहोमा में गलत तरीके से सजा काटने वाले लोग 175,000 डॉलर तक के मुआवजे के पात्र हैं। सिमंस के वकीलों का कहना है कि सिमंस जरूरत से ज्यादा समय तक जेल में रह चुके हैं, हम उन्हें पूरा मुआवजा दिलाने की कोशिश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications