दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट जारी, आइसलैंड नंबर-1, जानें भारत, चीन, पाकिस्तान और अमेरिका की रैंक?
Global Peace Index 2025: इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) ने साल 2025 का ग्लोबल पीस इंडेक्स (GPI) जारी कर दिया है। इस रिपोर्ट में एक बार फिर आइसलैंड ने सबसे सुरक्षित और शांतिपूर्ण देश का ताज अपने नाम कर लिया है। आइसलैंड 2008 से लगातार पहले स्थान पर बना हुआ है, जो उसकी मजबूत सामाजिक व्यवस्था और कम अपराध दर को दर्शाता है।
वहीं भारत इस लिस्ट में 115वें स्थान पर रहा है। हालांकि भारत की रैंकिंग में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन वह शीर्ष 100 देशों में जगह बनाने से चूक गया। इस रिपोर्ट में 163 देशों को शामिल किया गया है, जो वैश्विक जनसंख्या के लगभग 99.7% हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं।

टॉप 10 सबसे सुरक्षित देश
- आइसलैंड (Iceland)
- आयरलैंड (Ireland)
- न्यूजीलैंड (New Zealand)
- फिनलैंड (Finland)
- ऑस्ट्रिया (Austria)
- स्विट्जरलैंड (Switzerland)
- सिंगापुर (Singapore)
- पुर्तगाल (Portugal)
- डेनमार्क (Denmark)
- स्लोवेनिया (Slovenia)
यानी यूरोपीय देश अब भी सबसे ज्यादा शांतिपूर्ण और स्थिर माने जाते हैं।
भारत की स्थिति
भारत को इस बार 163 देशों में 115वां स्थान मिला है। हालांकि यह पिछली बार से सुधार है।
- भारत का जीपीआई स्कोर: 2.229
- शांति स्तर में बढ़त: 0.58%
रैंकिंग में भारत की यह प्रगति संकेत देती है कि देश में हालात बेहतर हो रहे हैं। लेकिन भारत अब भी टॉप 100 देशों में नहीं आ सका है।
Global Peace Index 2025- भारत के पड़ोसी देशों की रैंकिंग
- बांग्लादेश (Bangladesh) - 123वां स्थान
- अमेरिका (United States of America) - 128वां स्थान
- पाकिस्तान (Pakistan) - 144वां स्थान
- श्रीलंका (Sri Lanka) - 97वां स्थान
- चीन (China) - 98वां स्थान
ये भी पढ़ें Ajab Gajab: दुनिया के इन देशों में नहीं देना पड़ता है टैक्स, जानिए लिस्ट में किस-किस देश का नाम शामिल
Global Peace Index- 2025 में दुनिया के सबसे असुरक्षित देश
- रूस (Russia) - 163
- यूक्रेन (Ukraine) - 162
- सूडान (Sudan) - 161
- डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो (Democratic Republic of the Congo) - 160
- यमन (Yemen) - 159
- अफगानिस्तान (Afghanistan) - 158
- सीरिया (Syria) - 157
- दक्षिण सूडान (South Sudan) - 156
- इज़राइल (Israel) - 155
- माली (Mali) - 154
ये भी पढ़ें NARI Report 2025: शहर की 40% महिलाएं में सुरक्षा का डर, दिल्ली-कोलकाता बने सबसे असुरक्षित शहर












Click it and Unblock the Notifications