Switzerland आल्प्स की पहाड़ियों में टूटा ग्लेशियर, मलबे में दफन हुआ पूरा गांव, देखें Video
Glacier Collapse in the Switzerland: स्विट्जरलैंड के आल्प्स में बुधवार (28 मई) को एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें एक बड़ा ग्लेशियर टूटने से भूस्खलन हुई जिसमें एक पूरा गांव ही इसकी चपेट में आ गया और मलबे में दफन हो गया। बता दें कि, इस गांव में लगभग 300 लोग रहते हैं जिसे पहले ही खाली करा लिया गया था वरना जान-माल का बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था।
वहीं इस घटना का पूरा नज़ारा कैमरे में कैद हो गया। वायरल हो रहे वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि कैसे ग्लेशियर टूटने के बाद धूल और मलबे का बड़ा गुबार पहाड़ से नीचे की तरफ तेजी से दौड़ता चला गया।

कैसे हुआ हादसा?
ये हादसा ब्लाटेन (Blatten) नाम के गांव में हुआ, जो दक्षिणी स्विट्जरलैंड के वाले कैन्टन इलाके में है। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम एक आदमी अभी भी लापता है। दरअसल, ग्लेशियर टूटने से बर्फ, कीचड़ और पत्थरों के साथ नीचे आ गिरा। इस वजह से भूस्खलन जैसी स्थिति बन गई और गांव को मलबे में दफन कर दिया।
गांव को फिर से खड़ा करने में कई साल लग सकते हैं- सरकार
बिर्च ग्लेशियर (Birch Glacier) जिस पर करीब 90 लाख टन मलबा जमा हो चुका था। सरकारी इंजीनियरों का कहना है कि ये ग्लेशियर रोज़ाना 8 से 11 फीट तक नीचे की तरफ सरक रहा था, और आखिरकार फिसल कर गिर पड़ा। जिसमें एक गांव को मलबे में बदल दिया। वहीं सरकार का कहना है कि गांव को फिर से खड़ा करने में कई साल लग सकते हैं और नुकसान कितना बड़ा है इसका पता अभी लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें China Dagu Glacier को बचाने की जद्दोजहद में जुटा! वैज्ञानिकों ने सफेद शीट से ढकी आइस, मकसद क्या है?












Click it and Unblock the Notifications