गूगल की शर्मनाक हरकत,Bitches Near Me खोजने पर खुल रही गर्ल्स हॉस्टल, PG की लिस्ट
गूगल पर Bitches Near Me सर्च करने पर खुल रही है गर्ल्स हॉस्टल की लिस्ट
नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल आज लोगों की जरूरत बनता जा रहा है। आपको कुछ भी खोजना हो, किसी का पता जानना हो, किसी चीज के बारे में जानकारी हासिल करनी हो, लोग फौरन गूगल पर सर्च करने लगते है। गूगल पर लोगों की निर्भरता बढ़ती जा रही है, लेकिन जरूरी नहीं है कि गूगल हमेशा सही सर्च ही दिखाए। गूगल की शर्मनाक हरकत सामने आई है।

अंग्रेजी वेबसाइट न्यूज बाइट की रिपोर्ट के मुताबिक अगर आप गूगल पर Bitches Near Me टाइप कर सर्च करेंगे तो आपके सामने चौंकाने वाले नतीजे सामने आएंगे। इस शब्द को सर्च करने पर गर्ल्स हॉस्टल, पीजी और गर्ल्स स्कूल की लिस्ट खुल रही है। अगर आप गूगल पर इस शब्द को सर्च करते हैं तो आपके सामने गर्ल्स पीजी और हॉस्टल के साथ-साथ गर्ल्स वियर स्टोर के नाम सामने आते हैं। गूगर की इस हरकत के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर गूगल की खूब आलोचना हो रही है।
हैरानी की बात है कि लोग ट्विटर पर गूगल को टैग कर उसकी आलोचना कर रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके कोई एक्शन नहीं लिया गया। अभी भी इस सर्च पर लड़कियों के स्कूल, हॉस्टल और पीजी की लिस्ट ही खुल रही है। आपको बता दें कि Bitches शब्द का हिंदी में मतलब कुतिया होगा है, जो कि अपशब्द है।












Click it and Unblock the Notifications