कीचड़ में फंसे हाथी के बच्चे को लड़की ने अकेले निकाला बाहर, Elephant ने खुश होकर की ये हरकत, देखें Video
कीचड़ में फंसे हाथी के बच्चे की लड़की ने की मदद, अकेले निकाला बाहर, वीडियो ने जीता दिल
Girl Helps Baby Elephant: जानवरों और इंसानों के बीच के प्यार वाले वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो वाररल हो रहा है जिसमें एक सड़क किनारे कीचड़ में फंसे हाथी के बच्चे की लड़की मदद करती है और काफी मेहनत के बाद उसे बाहर निकालने में कामयाब हो जाती है। वहीं कीचड़ से बाहर आने पर हाथी का बच्चा खुश होकर ऐसी हरकत करता है जिसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।वहीं इस प्यारे से वीडियो को देखकर इंटरनेट पर लोग लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कीचड़ में फंसे हुए हाथी पर लड़की की पड़ती है नजर
दरअसल, हाथी का बच्चा जो काफी बड़ा नजर आ रहा है वो सड़क किनारे कीचड़ में फंस जाता है।वहां से आ रही लड़की की नजर उस पर पड़ती है तो अकेले ही उसे बचाने पहुंच जाती है।

हाथी को खाई से बाहर निकालने की कोशिश करती रहती है
36-सेकंड की वीडियोक्लिप में हाथी का बच्चा गन्ने के खेत के किनारे कीचड़ में फंसा हआ दिखाई दे रहा है। फिर लड़की हाथी के बच्चे का पैर पकड़कर गढ्ढ़े से बाहर निकालने की कोशिश करती है और पैर पकड़कर उसे बाहर खीचतें हुए कीचड़ से बाहर निकालने में कामयाब हो जाती है।

लड़की की मदद से बाहर आते ही हाथी ने की हरकत
वीडियो के अंत में हाथी के बच्चे को अपनी सूंढ़ उठाते हुए देखा जा सकता है, शायद लड़की की मदद के लिए वो उसे सूंढ़ उठाकर धन्यवाद दे रहा हो।

IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया ये वीडियो
वीडियो को IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने गुरुवार को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा लड़की ने हाथी के बच्चे को कीचड़ से बाहर निकलने में मदद की जिसमें वह फंस गया था। हाथी ने बाहर निकलने पर आशीर्वाद भी दिया।

हाथी के बच्ची को आर्शीवाद मिला
कीचड़ से बाहर निकलते ही हाथी का बच्चा भी अपनी सूंढ़ उठाकर लड़की को आशीर्वाद देता है। वीडियो में ये नजारा देखकर लोग लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे है कि हाथी ने खुश होकर लड़की को आर्शीवाद दिया ।
She helped the elephant baby to come out from the mud it was struck in. Baby acknowledges with a blessing 💕 pic.twitter.com/HeDmdeKLNm
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) October 27, 2022
इस नन्हें हाथी की मदद करने के लिए शुक्रिया
शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को 72,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। कुछ ने लिखा जानवरों की हमेशा हमें मदद करनी चाहिए। हमें सदा सभी को एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। वहीं दूसरे ने लिखा इस बहादुर लड़की को बधाई और मैं उसे हाथी को बचाने के लिए सेल्यूट करता हूं। वहीं एक यूजन ने लिखा नन्हें हाथी की मदद करने के लिए लड़की को बहुत-बहुत शुक्रिया।












Click it and Unblock the Notifications