VIDEO: 4 साल से धोखा दे रहा था ब्वॉयफ्रेंड, चश्मे वाली सेल्फी से लड़की के सामने खुल गया राज
अमेरिका। ऐसा कई बार देखा गया है कि जब किसी लड़की या फिर लड़के को अपने ब्वॉयफ्रेंड / गर्लफ्रेंड से धोखा मिला हो। जिसे धोखा मिलता है वो इंसान या तो अधिक सतर्क हो जाता है और इस घटना को सीख मानकर आगे बढ़ जाता है। या फिर बुरी तरह टूट जाता है। ऐसा ही एक उदाहरण अमेरिका में भी देखने को मिला है। यहां एक लड़की और उसके ब्वॉयफ्रेंड का चार साल पुराना रिश्ता एक सेल्फी की वजह से टूट गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक सेल्फी ही लड़की के सामने उसके ब्वॉयफ्रेंड का राज खोल देती है।
Recommended Video

वीडियो शेयर कर बताई पूरी कहानी
ब्वॉयफ्रेंड ने सेल्फी लेते वक्त एक बड़ी गलती कर दी थी, जिससे उसका राज लड़की के सामने खुल गया। दरअसल 24 साल की सिडनी किंच ने एक वायरल टिकटॉक वीडियो में इस बात का खुलासा किया है कि कैसे उसका ये रिश्ता टूट गया। उसने इस दौरान वो सेल्फी भी शेयर की, जो उसके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड ने उसे स्नैपचैट पर भेजी थी। लड़के ने सेल्फी भेजने से पहले उसे ध्यान से नहीं देखा और इस दौरान एक बड़ी गलती कर बैठा।

सिडनी ने सेल्फी से पकड़ी गलती
लड़के की सेल्फी में देखा जा सकता है कि उसने काले रंग का चश्मा लगाया हुआ है। जिसके एक ओर किसी लड़की की टांगे नजर आ रही हैं। ये लड़की सेल्फी लेते समय उसकी गाड़ी में ही मौजूद थी। तभी सिडनी ने ये गलती पकड़ ली। उसने वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, 'उस समय 4 साल से जो मेरा बॉयफ्रेंड था, उसने मुझे धोखा दिया।' सिडनी ने जो छोटी सी वीडियो क्लिप शेयर की है, उसमें वह अपने ब्वॉयफ्रेंड की सेल्फी के आगे बैठी दिख रही है। लड़के का चेहरा आधा दिखाई दे रहा है। ये तस्वीर ड्राइविंग करते समय ली गई थी। सिडनी ने महिलाओं को भी सलाह दी है कि वह भी अपने ब्वॉयफ्रेंड के चश्मों के रिफ्लेक्शन पर ध्यान दें।

तस्वीर मिलने के बाद मुश्किलें और बढ़ गईं
इसके साथ ही उसने वीडियो के कमेंट सेक्शन में बताया है कि तस्वीर मिलने के बाद उसके लिए मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गईं। सिडनी ने बताया, 'मैंने उसे फोन किया और पूछा कि उसे कुछ अहसास भी है कि उसने मुझे स्नैपचैट पर क्या बकवास चीज भेजी है और उसे कोई आइडिया ही नहीं था। तो मैंने उसे तस्वीर दोबारा भेजी और फिर उसने मुझे पागल कहा और कहा कि वो उसके दोस्त की गर्लफ्रेंड है। उसने कहा कि उसे दोस्त बनाने की अनुमति तो है ही।'

पांच अन्य महिलाओं के साथ भी देखा गया
बाद में सिडनी को पता चला कि वह पिछले महीने ही कम से कम पांच अन्य महिलाओं के साथ भी देखा गया था। हालांकि सिडनी द्वारा शेयर वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर भी खूब शेयर किया जा रहा है। लोग सिडीन के वीडियो को पसंद कर रहे हैं और उसे समर्थन भी दे रहे हैं। कमेंट करते हुए लोग वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और धोखा देने वाले इस ब्वॉयफ्रेंड की आलोचना कर रहे हैं।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications