सीने के बाहर धड़कता है इस बच्ची का दिल, जिसने देखा कहा OMG

रूस की रहने वाली 8 साल की विर्सविया बोरन फिलहाल अमेरिका में है और अपना इलाज करवा रही है। तस्वीरों में साफ नजर आता है कि उसका दिल चमड़ी की एक छोटी सी परत से ढका हुआ है

Recommended Video

    Shocking: सीने के बाहर धड़कता है इस बच्ची का दिल, Know Why । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। एक लड़की ऐसी है जिसका दिल सीने के बाहर धड़कता है शायद आपको इन बातों पर भरोसा ना हो रहा हो लेकिन ये बात बिल्कुल सच्ची है। जब वो बच्ची हंसती है तो दिल बाहर आ जाता है शांत होते ही दिल अंदर चला जाता है। जब बच्ची रोती है तब भी बच्ची का दिल सीने से बाहर आ जाता है।

    सीने के बाहर दिखता है बच्ची का दिल

    सीने के बाहर दिखता है बच्ची का दिल

    दरअसल यह लड़की अपनी दिल सीने के बाहर लेकर पैदा हुई है। उसका नाम विर्साविया है जो एक ऐसी बीमारी से पीड़ित है जिसमें दिल शरीर के बाहर रह जाता है। इस बीमारी को थोरेको एब्डॉमिनल सिंड्रोम कहा जाता है। इस बीमारी लाखों में से किसी एक को होती है। हाल ही में उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में आए और अब तेजी से वायरल हो रहे हैं।

    अमेरिका में चल रहा है इलाज

    अमेरिका में चल रहा है इलाज

    रूस की रहने वाली 8 साल की विर्सविया बोरन फिलहाल अमेरिका में है और अपना इलाज करवा रही है। तस्वीरों में साफ नजर आता है कि उसका दिल चमड़ी की एक छोटी सी परत से ढका हुआ है। इसके अलावा उसके सीने की हड्डियों का कुछ हिस्सा भी नहीं है। बच्ची की यह वीडियो सोमवार को ही सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया है। वीडियो में दिखता है की कि जब वो हंसती है तो उसका दिल बाहर आ जाता है।

     बच्ची को डांस करना पसंद है

    बच्ची को डांस करना पसंद है

    बच्ची की मां ने 2015 में अपनी बेटी के इलाज के लिए एक कैंपेन शुरू किया था और अब तक इसे 71,000 डॉलर्स की मदद मिल चुकी है। बच्ची की मां डारी बोरन फिलहाल फ्लोरिडा में है ताकि अपनी बच्ची का इलाज करवा सके। वहीं 8 साल की मासूम बच्ची विर्साविया को आम बच्चों की ही तरह खेलना, डांस करना और मस्ती करना पसंद है। उसे दौड़ना भी अच्छा लगता है लेकिन बीमारी की वजह से वो ऐसा नहीं कर सकती।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+