किस कैटेगरी की सिगरेट पीती हैं Giorgia Meloni, पता लगा? एर्दोगन के 'सुट्टा बंद करो' वाले बयान से छिड़ी चर्चा
गाजा शांति शिखर सम्मेलन में, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने इटालियन प्रधानमंत्री Giorgia Meloni एक चर्चा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस चर्चा में एर्दोगन से धूम्रपान छोड़ने के लिए मजाकिया अंदाज में कहा।
गंभीर चर्चा के बीच मस्ती मजाक
एर्दोगन ने मध्य पूर्व शांति वार्ता के बीच यह बात कही। हालांकि, इस दौरान उनका ध्यान एक छोटे, व्यक्तिगत मुद्दे पर केंद्रित रहा, जब उन्होंने गाजा शिखर सम्मेलन में इटालियन प्रधानमंत्री को धूम्रपान छोड़ने के लिए राजी करने की कोशिश की।

"तुम बहुत अच्छी लग रही हो, लेकिन धूम्रपान छोड़ना होगा"
इहलास न्यूज़ एजेंसी द्वारा प्रसारित फुटेज के अनुसार, एर्दोगन ने मेलोनी से कहा, "मैंने तुम्हें हवाई जहाज़ से उतरते हुए देखा। तुम बहुत अच्छी लग रही हो। लेकिन मुझे तुम्हें धूम्रपान छुड़वाना होगा।" इस चर्चा को सुन रहे पास खड़े फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने हंसते हुए एर्दोगन के उत्साह को कम करने की कोशिश की और कहा, "यह असंभव है!"
किस कैटेगरी की सिगरेट पीती हैं मेलोनी?
मेलोनी द्वारा दिए गए इंटरव्यू पर आधारित एक किताब में, इटालियन प्रधान मंत्री ने स्वीकार किया था कि वह कभी-कभी अल्ट्रा स्लिम कैटेगरी की सिगरेट पीती हैं। हालांकि मेलनों ने यह नहीं बताया कि वह एक दिन में कितनी सिगरेट पीती हैं और किस ब्रांड सिगरेट उन्हें पसंद है।
धूम्रपान ने उन्हें अन्य वैश्विक नेताओं, जैसे ट्यूनीशियाई राष्ट्रपति कैस सईद के साथ राजनीतिक संबंध बनाने में मदद की थी। उनके अनुसार, कई बार सिगरेट ब्रेक ने राजनीतिक बातचीत को सहज बनाने में अहम भूमिका निभाई।
शराब भी पीती हैं मेलोनी
जॉर्जिया मेलोनी ने एक लिकर फेयर (शराब का मेला) में खुलासा किया था कि उन्हें एल्कोहल काफी पसंद हैं और वह ड्रिंक करती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि मेरी कोशिश रहती है कि मैं कम ही पियूं। साथ ही उन्होंने शराब पीने के तरीके पर जोर देते हुए कहा था कभी खाली पेट शराब नहीं पीना चाहिए।
मेलोनी का मज़ाकिया जवाब
मेलोनी ने हास्यपूर्ण अंदाज़ में जवाब देते हुए मज़ाक में कहा कि धूम्रपान छोड़ने से वह कम मिलनसार हो सकती हैं: "मुझे पता है, मुझे पता है। मैं किसी को मारना नहीं चाहती।" यह बातचीत सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई और इसे हल्के-फुल्के राजनयिक पल के रूप में देखा गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई बातचीत
एक ट्वीट के अनुसार, एर्दोगन ने मेलोनी से सीधे कहा: "मैंने तुम्हें हवाई जहाज़ से उतरते हुए देखा। तुम बहुत अच्छी लग रही हो। लेकिन मुझे तुम्हें धूम्रपान छोड़वाना होगा।" इस पर मेलोनी ने जवाब दिया: "मुझे पता है, मुझे पता है। मैं किसी को मारना नहीं चाहती।"
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications