India को मिला जर्मनी का साथ: बोला- भारत को आतंकवाद के खिलाफ अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है
India Pakistan tension: पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अब भारत को जर्मनी का भी साथ मिल गया है। जर्मनी ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अटूट समर्थन का संकल्प लिया है। शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का समर्थन करते हुए जर्मनी ने कहा, "आतंकवाद के खिलाफ भारत को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है। आतंकवाद को दुनिया में कहीं भी पनाह नहीं मिलनी चाहिए। पहलगाम हमले से हम "स्तब्ध" हैं।"
बर्लिन में जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल ने ये बात भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ प्रेस वार्ता में बोली। जर्मनी के रुख को स्पष्ट करते हुए उन्होंने पहलगाम हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

वाडेफुल ने द्विपक्षीय समाधानों की वकालत करते हुए कहा जर्मनी और भारत वर्षों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर नियमित बातचीत को बढ़ावा दे रहे हैं और हम इसे और तेज करने का इरादा रखते हैं।
जर्मनी ने कहा, "भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है ये सराहनीय है लेकिन अब जो महत्वपूर्ण है वह यह है कि यह युद्धविराम स्थिर रहे, दोनों पक्षों के महत्वपूर्ण हितों को ध्यान में रखते हुए उस संघर्ष के लिए द्विपक्षीय समाधान खोजने के लिए बातचीत हो सके।" शर्मनाक:टर्बुलेंस में फंसी यात्रियों से भरी Indigo फ्लाइट को पाकिस्तान ने एयरस्पेस देने से कर दिया था इनकार
जयशंकर बोले-"परमाणु ब्लैकमेल" के आगे नहीं झुकेगा"
प्रेस ब्रीफिंग में भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश दिया कि भारत "परमाणु ब्लैकमेल" के आगे नहीं झुकेगा। यूरोप की इस राजनयिक यात्रा के दौरान जयशंकर ने आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के बारे में भी बात की। पहलगाम हमले का आसिम मुनीर से क्या है कनेक्शन? जयशंकर ने PAK फील्ड मार्शल को दुनिया के सामने किया बेनकाब
यूरोप दौरे के दौरान जयशंकर ने पाकिस्तान को किया बेनकाब
याद रहे एस जयशंकर नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की छह दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं। नीदरलैंड के बाद जयशंकर जर्मनी पहुंचे हैं। विदेश मंत्री ने साफ-साफ कहा कि आतंकवाद को लेकर अब भारत का रुख है कि अगर एक भी हमला होगा तो भारत चुप नहीं बैठेगा, तुरंत करारा जवाब देगा।












Click it and Unblock the Notifications