शर्मनाक:टर्बुलेंस में फंसी यात्रियों से भरी Indigo फ्लाइट को पाकिस्तान ने एयरस्पेस देने से कर दिया था इनकार
Delhi-Srinagar Indigo Flight: पाकिस्तान की एक और शर्मनाक करतूत सामने आई है। बुधवार (21 मई 2025) को, दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट बुधवार को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि में फंस गई थी। अचानक ओलावृष्टि और खराब मौसम के कारण पायलट ने लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और यात्रियों की जान बचाने के लिए कुछ समय के लिए पाकिस्तानी एयर स्पेस में प्रवेश करने की अनुमति मांगी लेकिन पाकिस्तानी ने इनकार कर दिया। हालांकि पायलट ने समझारी दिखाते हुए श्रीनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कर यात्रियों की जान बचाई।
बता दें ये घटना बुधवार की है। इंडिगो की फ्लाइट में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सदस्यों सहित 220 से अधिक यात्री सवार थे। जिनकी पायलट की समझदारी से जान बचा गई।

लाहौर एटीसी द्वारा विमान को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति देने के कारण फ्लाइ को अपने निर्धारित एयर स्पेस पर उड़ना पड़ा। तेज तूफानी हवाओं और ओलावृष्टि वाले मार्ग पर उड़ने के कारण फ्लाइट को तीव्र झटकों का सामना करना पड़ा। यात्री चिखते-चिल्लाते नजर रहे। हालांकि, पायलट विमान श्रीनगर हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड कराने में कायमाब रहा।
इंडिगो ने एक बयान में पुष्टि की कि फ्लाइट 6E2142 को दिल्ली से श्रीनगर जाते समय ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा। एयरलाइन ने आश्वासन दिया था कि "फ्लाइट और क्रू ने निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान को श्रीनगर में सुरक्षित रूप से उतारा गया। विमान के आने के बाद, एयरपोर्ट टीम ने यात्रियों की देखभाल की। IndiGo flight: इंडिगो की दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट ओलों में फंसी, आगे का हिस्सा टूटा, 227 यात्री कर रहे थे सफर
पाकिस्तान-भारत दोनों एक दूसरे के लिए बंद कर दिए हैं एयर स्पेस
पाकिस्तान द्वारा भारतीय विमान को अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति देने से इनकार करना पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच हुआ है। याद रहे पाकिसतान ने भारतीय एयरलाइनों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है, और भारत ने भी पाकिस्तानी एयरलाइनों को अपने हवाई क्षेत्र से प्रतिबंधित करके जवाब दिया था। लेकिन इस इमरजेंसी जब यात्रियों की जान जोखिम में थी तब भी इंडिगो फ्लाइट को पाकिस्तान ने अपने एयर स्पेस को इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी।
तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी फ्लाइट पर सवार थे
प्रभावित विमान में सवार यात्रियों में तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल था, जिसमें डेरेक ओ'ब्रायन, नदीमुल हक, सागरिका घोष, मानस भुनिया और ममता ठाकुर शामिल थे। उनका अनुभव हवाई यात्रा के दौरान आने वाली अप्रत्याशित चुनौतियों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइन कर्मचारियों द्वारा त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया के महत्व को उजागर करता है।












Click it and Unblock the Notifications