इजराइल के बाद जर्मनी ने भी किया चौथी बूस्टर डोज का ऐलान, बायोनटेक को दिया वैक्सीन का ऑर्डर
लंदन, दिसंबर 23। कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से इस वक्त दुनिया के लगभग सभी देश जूझ रहे हैं। ब्रिटेन और अमेरिका में तो हालात एकबार फिर से बेकाबू होते जा रहे हैं। इन हालात के बीच गुरुवार को जर्मनी ने कोरोना वैक्सीन की चौथी बूस्टर डोज को लगाने की घोषणा कर दी। साथ ही खबर है कि ब्रिटेन भी अब इस पर विचार कर रहा है कि चौथी बूस्टर डोज को अनिवार्य किया जाए। आपको बता दें कि इससे पहले इजराइल भी चौथी बूस्टर डोज को अनिवार्य करने की घोषणा कर चुका है।

बायोनटेक ने दिया लाखों डोज का ऑर्डर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जर्मनी ने चौथी बूस्टर डोज को लगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि जर्मन सरकार ने बायोनटेक को कई लाख वैक्सीन की डोज का ऑर्डर भी दे दिया है। हालांकि डिलीवरी अप्रैल या मई में होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री कार्ल लाउटरबाख ने बुधवार को ही कहा था कि ओमिक्रॉन का सामना करने के लिए वैक्सीन की चौथी डोज की जरूरत पड़ेगी।
ब्रिटेन भी कर रहा है विचार
आपको बता दें कि जर्मनी और इजराइल के बाद UK की टीकाकरण संयुक्त समिति ने भी चौथी बूस्टर डोज पर विचार करना शुरू कर दिया है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, समिति के एक्सपर्ट अभी एक्स्ट्रा डोज के साथ-साथ अस्पताल में भर्ती होने के आंकड़ों से इम्युनिटी के स्तर की जांच कर रहे हैं। वहीं वीक इम्युनिटी वाले लोग पहले दिन से ही चौथी डोज के लिए योग्य है। हालांकि अब इसे बुजुर्गों और अन्य कमजोर समूहों तक बढ़ाया जा सकता है।
आपको बता दें कि जर्मनी में एकतरफ टीकाकरण अभियान बहुत तेजी से चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। बुधवार को जर्मनी में कोरोना के नए मरीज 45,659 मिले थे। वहीं मरने वालों की संख्या 510 थी। एक हफ्ते पहले ही जर्मनी में कोरोना के 5,642 मरीज मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications