Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हमास के दरिंदों ने जिस महिला के शव को नग्न घुमाया था, मौत से पहले का वीडियो आया सामने

इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच हर दिन दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आ रही है। अब तक इन संघर्ष में 1500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। लाखों लोग अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हैं।

हमास के आतंवादियों ने इजरायल में घुस कर कत्लेआम मचाया। इस दौरान एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक जर्मन महिला की हत्या कर के उसकी लाश को नग्न कर घुमाया जा रहा था। इस महिला की पहचान जर्मनी की रहने वाली शानी लूक के तौर पर हुई थी।

German Woman Shani Louk

शानी का अब एक नया वीडियो सामने आया है। शानी इस म्यूजिक फेस्ट में शामिल होने आई थीं, जो शांति के लिए आयोजित किया गया था। शानी का हमास के हमले के कुछ देर पहले का वीडियो सामने आया है। जिसमें शानी अपनी दोस्त के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में 30 साल की लूक को लड़कियों के एक समूह के साथ डांस करते देखा जा सकता है। इसके कुछ देर बाद वहां पर हमास के लड़ाके हमला कर देते हैं। जिसमें शानी को पकड़ लिया जाता है। इसके बाद आतंकी शानी का रेप करते हैं और उसे मार डालते हैं।

शानी की हत्या कर आतंकी उसके शव को नग्न कर देते हैं और फिर जुलूस निकालते हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया था, इसमें आतंकी 'अल्लाहु अकबर' का नारा लगाकर उसकी बॉडी पर थूकते नजर आए थे। इसी बीच ये जानकारी सामने आई है कि, शानी लूक का क्रेडिट कार्ड गाजा में उपयोग किया गया है।

शानी लौक की माँ रिकार्डा ने बेटी के जिंदा होने की उम्मीद जताई है। रिकार्डा ने कहा कि जब उन्होंने आखिरी बार अपनी बेटी को देखा था तब वह हमास के आतंकियों एक कार में बेहोशी की हालत में थी, इसलिए वह अभी यह स्वीकार नहीं कर सकतीं कि उनकी बेटी की मौत हो गई है।

शानी की चचेरी बहन टोमासिना ने मारी गई लड़की के उसकी बहन होने की पुष्टि की। उसके पैर पर बने टैटू और बालों से टोमासिना ने पहचान की। टोमासिना ने कहा कि, वह शांति से जुड़े एक संगीत समारोह में थीं। ये हमारे परिवार के लिए एक बुरा सपना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+