Gaza Israeli Conflict: इजरायल एयरस्ट्राइक से दहला गाजा, 42 की मौत
Gaza Israeli Conflict: इजराइल ने गाजा में फिर से हमले तेज कर दिए हैं। अस्पताल और इमरजेंसी विभाग ने बताया कि गाजा में शुक्रवार को इजरायली हमलों में कम से कम 42 लोग मारे गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। स्वास्थ्य कर्मियों और इजरायल की सेना ने बड़े पैमाने पर उत्तरी क्षेत्र में दो अस्पतालों को खाली करने के आदेश दिए हैं। कतर में युद्ध विराम वार्ता फिर शुरू होने के बीच गाजा में ये हमला हुआ है।
अल-अक्सा शहीद अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा कि नुसेरत, जवैदा, मघाजी और देइर अल-बलाह सहित सेंट्रल गाजा में हमलों में एक दर्जन से अधिक महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई। पिछले दिन पूरे इलाके में दर्जनों लोग मारे गए थे। अल-अवदा और इंडोनेशियाई अस्पतालों ने भी दावा किया है कि कई लोगों की मौत हुई है।













Click it and Unblock the Notifications