पाकिस्तान में चोरों के साथ चोरी करते पकड़ा गया पुलिसवाला, सरकारी गाड़ी में बैठकर लूटते थे खाना पकाने का तेल

पाकिस्तान में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है जो पुलिस वैन में सरसों तेल की चोरियां करता था। दिलचस्प बात है कि चोरों के इस गिरोह में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक कराची पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार लोगों में एक गोदाम का मालिक, एक कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Gang of thieves looting cooking oil

एआरवाई की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कराची पुलिस ने एक 3 सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह पुलिस वैन में खाना पकाने वाला तेल का भंडार लूटता था। पिछले महीने भी इन्होंने पुलिस वैन का इस्तेमाल करते हुए डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल में खाना पकाने के तेल का स्टॉक ले जाने वाली गाड़ी में लूटपाट की थी।

इसके बाद ये लूटे हुए तेल को एक गोदाम में स्टॉक करते थे। क्लिफ्टन डिवीजन की पुलिस ने कहा कि उसने इस महीने की शुरुआत में डिफेंस एंड क्लिफ्टन इलाके में एक सफल गुप्त अभियान में 2 लोग पकड़े गए थे। जिसके बाद पुलिस ने डिफेंस और क्लिफ्टन क्षेत्र में और छापेमारी की।

पुलिस ने बताया कि पिछले महीने ऐसी दर्जनों लूट की घटनाएं सामने आई थीं। पुलिस को ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में महंगी चीजें मिलीं हैं। पुलिस जांच कर रही है और पता कर रही है कि यह गैंग कितने दिनों से सक्रिय था और कुल कितनी लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

पुलिस को दो संदिग्धों, अशरफ उर्फ अच्चो और आसिफ पर इलाके में चोरों का एक गिरोह चलाने का आरोप है। माना जाता है कि अच्चो नाम का गिरोह पिछले 16 साल से कराची के पॉश इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।

क्लिफ्टन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अहमद चौधरी ने कहा कि अच्छो गिरोह के तीन लुटेरे कथित तौर पर पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड हैं। इनके साथ एक पुलिसवाला भी होता था ऐसे में किसी को उनपर शक नहीं होता था।

पुलिस को ऑपरेशन के दौरान आभूषण और अन्य महंगी चीजें मिलीं, जिनकी कुल कीमत लाखों डॉलर थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अहमद चौधरी ने कहा कि गिरोह का एक मेंबर खुर्शीद पहले से ही इसी तरह के अपराधों में शामिल होने के कारण जेल में सजा काट रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+