G7 Summit: जी7 शिखर सम्मेलन खत्म कर पापुआ न्यू गिनी के लिए निकले पीएम मोदी

जी-7 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं और इस बार जी-7 की मेजबानी जापान कर रहा है, जबकि पिछले साल जर्मनी ने इसकी मेजबानी की थी।

g7 summit

G7 Summit 2023: जापान के हिरोशिमा शहर में जी7 का शिखर सम्मेलन हो रहा है, जिसमें भाग लेने के लिए शुक्रवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी जापान गये हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को हिरोशिमा के शेरेटन होटल में पहुंचने के बाद भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की। जी7 शिखर सम्मेलन का आयोजन 19 मई से शुरू हुआ है, जो 21 मई तक चलेगा। 1974 में पोखरण में परमाणु परीक्षण किए जाने के बाद से किसी भारतीय प्रधान मंत्री का हिरोशिमा का पहला दौरा है। इससे पहले भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1957 में हिरोशिमा शहर का दौरा किया था, जिसपर उनके दौरे से ठीक 12 साल पहले 1945 में परमाणु बम गिराया गया था।

हिरोशिमा में पीएम मोदी की उपस्थिति काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत उन कुछ देशों में से एक है, जिसने परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। आपको बता दें कि जी-7 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश शामिल हैं और इस बार जी-7 की मेजबानी जापान कर रहा है, जबकि पिछले साल जर्मनी ने इसकी मेजबानी की थी।

LIVE Feed
May 21, 2023, 10:52 AM IST

पापुआ न्यू गिनी के लिए निकले पीएम मोदी

जापान में जी7 शिखर सम्मेलन और QUAD की बैठक खत्म करने के बाद पीएम मोदी प्रशांत क्षेत्र में स्थिति पापुआ न्यू गिनी के लिए निकल गये हैं।
May 21, 2023, 8:43 AM IST

ब्राजील से द्विपक्षीय बातचीत

हिरोशिमा में G7 शिखर सम्मेलन के तीसरे दिन, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
May 21, 2023, 8:22 AM IST

हिरोशिमा में शांति स्मारक संग्रहालय का दौरा

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में परमाणु हमले में मारे गए लोगों की याद में बनाए गए हिरोशिमा में शांति स्मारक संग्रहालय का दौरा किया और आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।
May 21, 2023, 8:20 AM IST

यूके से द्विपक्षीय बैठक

हिरोशिमा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ द्विपक्षीय बैठक की है। दोनों नेताओं को गर्मजोशी के माहौल में एक दूसरे से बात करते हुए देखा गया है।
May 21, 2023, 8:18 AM IST

हिरोशिमा में शांति मेमोरियल पार्क गये पीएम मोदी

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिरोशिमा में वार मेमोरियल पहुंचे, जहां उन्होंने परमाणु बम हमले में मारे गये लोगों को जी7 नेताओं के साथ श्रद्धांजलि दी है। आपको बता दें, कि 1945 में अमेरिका ने एक परमाणु बम हिरोशिमा पर भी गिराया था।
May 21, 2023, 2:31 AM IST

ग्लोबल फूड सिक्योरिटी के लिए पीएम मोदी ने 10 सूत्री फॉर्मूला दिया

जी-सात समिट के दौरान ग्लोबल फूड सिक्योरिटी के लिए पीएम मोदी ने 10 सूत्री फॉर्मूला दिया। पीएम मोदी ने समावेशी खाद्य प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया। इससे सीमांत किसानों सहित सबसे कमजोर लोगों की रक्षा की जा सकेगी। उन्होंने मिलेट्स ईयर का जिक्र कर बाजरा अपनाने का आह्वान किया।
May 20, 2023, 10:03 PM IST

फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा- हिरोशिमा में फ्रेंच रिपब्लिक के रंग

फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। वीडियो ट्वीट कर उन्होंने लिखा कि जापान के हिरोशिमा में फ्रेंच रिपब्लिक के रंग दिख रहे हैं। उन्होंने यूक्रेन की जीत और यूरोप में शांति की कामना भी की।
May 20, 2023, 8:04 PM IST

यूक्रेन की यात्रा के लिए आमंत्रित

एक प्रेस वार्ता के दौरान विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने पुष्टि की, "प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन की यात्रा के लिए आमंत्रित किया था।"
May 20, 2023, 7:53 PM IST

विदेश सचिव का बयान

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ हुई वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवाद और कूटनीति के माध्यम से आगे का रास्ता निकालने पर ज़ोर दिया है और भारत द्वारा यूक्रेन के लोगों को दी जा रही मानवीय सहायता जारी रखे जाने की बात कही है : विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा, हिरोशिमा, जापान
May 20, 2023, 7:29 PM IST

क्वाड लीडर्स का संयुक्त बयान

क्वाड लीडर्स ने संयुक्त बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा-हम स्पष्ट रूप से सीमा पार आतंकवाद सहित सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद की निंदा करते हैं। हम अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद से उत्पन्न खतरों को रोकने, पता लगाने और प्रतिक्रिया देने की क्षमता को मजबूत करने के लिए व्यापक और निरंतर तरीके से अपने क्षेत्रीय भागीदारों के साथ काम करेंगे।
May 20, 2023, 6:01 PM IST

जो बाइडेन का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बैठक में कहा कि, "मुझे लगता है कि लोग अब से 20-30 साल बाद इस क्वाड को देखेंगे और कहेंगे कि परिवर्तन न केवल क्षेत्र में बल्कि दुनिया में गतिशील है। मेरे विचार से, हमने पिछले दो वर्षों में भारी प्रगति की है।"
May 20, 2023, 6:00 PM IST

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद जेलेंस्की का ट्वीट

पीएम मोदी से मिलने के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- "मैंने वार्ताकार को यूक्रेनी शांति सूत्र पहल के बारे में विस्तार से जानकारी दी और भारत को इसके कार्यान्वयन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मैंने मानवीय विध्वंस और मोबाइल अस्पतालों में यूक्रेन की जरूरतों के बारे में बात की। मैं भारत को हमारे देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का समर्थन करने के लिए धन्यवाद देता हूं, विशेष रूप से, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के मंच, और यूक्रेन को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए "
May 20, 2023, 5:46 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई पीएम का बयान

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस ने कहा, "मैं फिर से करीबी दोस्तों के बीच आकर खुश हूं। एक खुले, स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध भारत-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक साथ खड़े होना। एक ऐसा क्षेत्र जहां संप्रभुता का सम्मान किया जाता है और क्षेत्रीय संतुलन से बड़े और छोटे सभी देशों को लाभ होता है।
May 20, 2023, 5:40 PM IST

पीएम मोदी ने दी ऑस्ट्रेलियाई पीएम को बधाई

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को इस समिट की सफल अध्यक्षता के लिए अभिनंदन और बधाई देता हूं। 2024 में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन का आयोजन करने में भारत को खुशी होगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हिरोशिमा
May 20, 2023, 5:40 PM IST

हम एकमत है कि इंडो-पैसिफिक की सुरक्षा और सफलता केवल इस क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के लिए महत्वपूर्ण है। रचनात्मक एजेंडा के साथ, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। साझा प्रयासों के साथ मुक्त, खुला और समावेशी इंडो-पैसिफिक के हमारे विज़न को व्यावहारिक आयाम दे रहे हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हिरोशिमा
May 20, 2023, 5:39 PM IST

'क्वाड समिट में हिस्सा लेते हुए मुझे खुशी'

इस क्वाड समिट में हिस्सा लेते हुए मुझे खुशी हो रही है। क्वाड समूह इंडो-पैसिफिक में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इंडो-पैसिफिक व्यापार, इनोवेशन और विकास का इंजन है: क्वाड शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हिरोशिमा
May 20, 2023, 5:38 PM IST

जापान में क्वाड मीटिंग

हिरोशिमा, जापान: पीएम नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस और जापानी पीएम फुमियो किशिदा के बीच क्वाड मीटिंग जारी है।
May 20, 2023, 5:36 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड बैठक के दौरान कहा कि क्वाड वैश्विक भलाई, लोगों के कल्याण, समृद्धि और शांति के लिए प्रयास करना जारी रखेगा।
May 20, 2023, 5:35 PM IST

क्वाड बैठक में पीएम मोदी

जापान के हिरोशिमा में क्वाड बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमें 2024 में भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने में खुशी होगी।"
May 20, 2023, 3:53 PM IST

मोदी से मिले जेलेंस्की

जापान के हिरोशिमा शहर में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने गये भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुलाकात यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से हुई है।
May 20, 2023, 3:38 PM IST

हिरोशिमा में मोदी और मैक्रों के बीच बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर हिरोशिमा में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
May 20, 2023, 1:26 PM IST

जी7 में रूस के खिलाफ नये संकल्प

जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन को लेकर अलग से संकल्प जारी किया गया है। यूक्रेन को लेकर जारी स्टेटमेंट में कहा गया है, कि "आज हिरोशिमा में हमारी बैठक में, हम, G7 के नेताओं ने, यूक्रेन के खिलाफ रूस के अवैध, अनुचित, और अकारण युद्ध के आक्रमण के खिलाफ एक साथ खड़े होने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। हम सबसे मजबूत शब्दों में, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) चार्टर के रूस के स्पष्ट उल्लंघन की निंदा करते हैं। "
May 20, 2023, 1:23 PM IST

ऋषि सुनक से मिले पीएम मोदी

जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की हुई है। इस दौरान पीएम मोदी ने गले लगातर ऋषि सुनका का गर्मजोशी से स्वागत किया।
May 20, 2023, 1:18 PM IST

अमेरिका देगा यूक्रेनी पायलट्स को ट्रेनिंग

G7 शिखर सम्मेलन में ज़ेलेंस्की उस वक्त पहुंचे हैं, जब अमेरिका ने यूक्रेन के पायलट्स को अपने एडवांस एफ-16 फाइटर जेट्स की ट्रेनिंग देने की घोषणा की है, जिससे यूक्रेनी पायलट्स की हवा में मार करने की क्षमता में भारी इजाफा होगा।
May 20, 2023, 1:14 PM IST

जेलेंस्की पहुंचे जापान

जापान के हिरोशिमा में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की पहुंच गये हैं। उन्हें जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने आमंत्रित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी जेलेंस्की के मिलने का कार्यक्रम है।
May 20, 2023, 1:12 PM IST

जापान के पीएम से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिन पहले जापान के हिरोशिमा शहर पहुंचे हैं और आज उन्होंने अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की है। इस दौरान भारत और जापान के बीच संबंधों की पूरी श्रृंखला की समीक्षा की गई है। दोनों नेताओं ने धरती को बेहतर बनाने की दिशा में भारत के G20 प्रेसीडेंसी और जापान के G7 प्रेसीडेंसी के फोकस क्षेत्रों पर भी चर्चा की । दोनों नेताओं ने अपने-अपने जी-20 और जी-7 प्रेसीडेंसी के प्रयासों में तालमेल बिठाने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने ग्लोबल साउथ की चिंताओं और प्राथमिकताओं को उजागर करने की आवश्यकता पर बल दिया।
May 20, 2023, 12:09 PM IST

मोदी से गले मिले बाइडेन

जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन खुद आगे बढ़कर पीएम मोदी के पास पहुंचे। मोदी उस समय अपनी कुर्सी पर बैठे थे। और बाइडेन के पहुंचने के बाद दोनों नेताओं ने गले लगकर एक दूसरे का स्वागत किया। ये बताता है, कि भारत और अमेरिका के संबंध कितनी तेजी से मजबूत हो रहे हैं।
May 20, 2023, 9:58 AM IST

जापानी लेखकों से मिले पीएम मोदी

जी7 की बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी लेखकों से मुलाकात की है। पीएम मोदी ने हिंदी, पंजाबी भाषा के जानकार पद्मश्री डॉ. तोमियो मिजोकामी से मुलाकात की, जो जापान के प्रसिद्ध लेखक हैं। उन्होंने जापान में भारतीय साहित्य को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है।
May 20, 2023, 8:45 AM IST

हिरोशिमा में आज क्वाड की बैठक

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शनिवार को हिरोशिमा में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, जापानी पीएम किशिदा फुमियो और उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ क्वाड नेताओं की तीसरी व्यक्तिगत बैठक में भाग लेंगे।
May 20, 2023, 8:39 AM IST

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात

हिरोशिमा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के बीच द्विपक्षीय बैठक की गई है। पीएमओ ने दोनों नेताओं की मुलाकात पर कहा, कि इस मुलाकात के दौरान विकास के क्षेत्रों में अपनी दोस्ती को और मजबूती से आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+