G20 Summit: बाजरे की रोटी, चांदनी चौक की चाट.. जी20 में देसी खाना खाएंगे विदेशी नेता, जानिए क्या रहेगा मेन्यू?

G20 Summit: अगले सप्ताह नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और अन्य विदेशी नेताओं को स्वादिष्ट भारतीय स्ट्रीट फूड परोसा जाएगा, जिसमें चांदनी चौक और बाजरा व्यंजन भी शामिल हैं।

9 और 10 सितंबर को भारत मंडपम में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विश्व नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए बाजरा व्यंजनों की एक विस्तृत लिस्ट की योजना बनाई गई है, जो देश भर में उगाए जाने वाले अत्यधिक पौष्टिक मोटे अनाज का प्रदर्शन करेगी।

G20 Summit

वैश्विक नेता एक सत्र में भी भाग लेंगे, जिसमें वे भारत मंडपम परिसर में जी20 गार्डन बनाने के प्रयासों के तहत राष्ट्रीय पौधों या अपने-अपने देशों की मूल प्रजातियों के पौधे लगाएंगे। जी20 इंडिया के विशेष सचिव मुक्तेश परदेशी ने कहा, कि "राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी में खरीदारी के अनुभव के साथ-साथ, देश की समृद्ध हस्तशिल्प विरासत पर लाइव प्रदर्शन सत्रों के माध्यम से, वैश्विक नेताओं के जीवनसाथियों के लिए भी, भारत यात्रा को यादगार बनाने की व्यवस्था की जा रही है।" .

उन्होंने कहा, कि वैश्विक नेताओं के लिए मेनू को अंतिम रूप देने के लिए शेफ ओवरटाइम काम कर रहे हैं।

विदेशी नेता खाएंगे देसी खाना

मुक्तेश परदेशी ने कहा, कि "हां, स्ट्रीट फूड और भारत के स्थानीय और क्षेत्रीय व्यंजनों से विदेशी नेताओं का परिचय करवाया जाएगा। शेफ सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मेनू को अंतिम रूप देने के लिए ओवरटाइम काम कर रहे हैं। लेकिन निश्चित रूप से, कुछ अलग करने की कोशिश की जा रही है।"

उन्होंने चांदनी चौक के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड पर प्रकाश डाला और कहा, कि "दिल्ली अपने स्ट्रीट फूड के लिए बहुत प्रसिद्ध है, खासकर चांदनी चौक क्षेत्र। इसलिए, जब आप हमारे अंतरराष्ट्रीय मीडिया केंद्र का दौरा करेंगे, तो मुझे यकीन है कि आपको भारत के स्ट्रीट फूड का स्वाद भी मिलेगा।"

उन्होंने कहा, कि सभी होटल जहां विश्व नेता और प्रतिनिधि ठहरेंगे, वे नवीन बाजरा व्यंजन पेश करने के लिए एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

दिए जाएंगे स्पेशल देसी गिफ्ट

परदेशी ने कहा, कि वैश्विक नेताओं और प्रतिनिधियों को देश की हस्तशिल्प, कपड़ा और चित्रकला परंपराओं को प्राथमिकता देते हुए उपहार दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा, कि ""विश्व नेताओं के लिए, प्रधान मंत्री इस तथ्य के प्रति सचेत हैं, कि उपहार भारत से कनेक्ट होना चाहिए और गर्मजोशी की भावना व्यक्त करनी चाहिए। हमने वस्तुओं की एक लिस्ट सौंपी है, चाहे वे पेंटिंग हों या हस्तशिल्प वस्तुएं या कालीन, उन्हें सावधानी से चुना जाएगा और आने वाले गणमान्य व्यक्ति का पूरा ख्याल और सम्मान किया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "हमारा दृष्टिकोण यह है, कि उपहारों से हमारी हस्तशिल्प परंपराओं और संस्कृति के बारे में संदेश जाना चाहिए। जब नेता कोई वस्तु ले जाते हैं, तो उनके दिल में भारत की स्मृति होनी चाहिए।"

आपको बता दें, कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए 7 से 10 सितंबर के बीच भारत की यात्रा करेंगे। वह 8 सितंबर को पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। शिखर सम्मेलन में दुनिया के कई नेता शामिल होंगे।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के शिखर सम्मेलन में भाग लेने की संभावना नहीं है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने टेलीफोन पर बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना संदेश दिया कि वह भारत में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे।

G20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

जयपुर हाउस में स्पेशल लंच की व्यवस्था

जयपुर हाउस में राष्ट्राध्यक्षों के जीवनसाथियों के लिए विशेष दोपहर का भोजन की व्यवस्था की जाएगी। सूत्रों ने बताया, कि इस मेगा इवेंट से इतर विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों के जीवनसाथियों को जयपुर हाउस में विशेष लंच दिया जाएगा। मेनू में बाजरा आधारित व्यंजन भी शामिल होंगे।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, कि "मुख्य शिखर सम्मेलन स्थल पर विशेष प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक गतिविधियां, जयपुर हाउस में नेताओं के जीवनसाथी के लिए एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है, जो नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) का घर है।"

एक अन्य सूत्र ने कहा, कि "उन्हें (राष्ट्रप्रमुखों के जीवनसाथियों को) जयपुर हाउस में विशेष दोपहर के भोजन का मौका दिया जाएगा और मेनू में बाजरा आधारित व्यंजन शामिल होंगे।"

आपको बता दें, कि जयपुर हाउश ब्रिटिश काल की इमारत है, जो दिल्ली के मध्य में इंडिया गेट सर्कल के सामने स्थित कई पूर्व शाही घरों में से एक है, जो मूल रूप से 1936 में जयपुर के महाराजा के निवास के रूप में बनाई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+