G-20 Summit: आईटीसी मौर्य में रुकेंगे जो बाइडेन, जानिए किस-किस होटल में रुकेंगे दुनिया के दिग्गज नेता?
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन दिल्ली में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज नई दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान वे आईटीसी मौर्या शेरेटन में रुकेंगे। राष्ट्रपति बाइडेन और उनके कर्मचारियों की मेजबानी के लिए होटल में लगभग 400 कमरे बुक किए गए हैं।
यह होटल पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश, बिल क्लिंटन और बराक ओबामा के साथ-साथ अन्य राष्ट्राध्यक्षों की मेजबानी कर चुका है। जो बाइडेन को मौर्या शेरेटन के शानदार 'चाणक्य सूइट' में ठहराया जाएगा। चाणक्य सूइट अपनी अद्भुत सजावट और डिजाइन के लिए पहचाना जाता है। यहां पर रुकने का एक रात का किराया लगभग 8 लाख रुपये है।

आइये एक नजर में जानते हैं कौन नेता, कहां रुकेगा?
ऋषि सुनक
भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली आ रहे हैं। वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस दौरान वे शांगरी ला होटल में रुकेंगे। नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में अशोक रोड पर स्थित यह होटल बेहद खास है।
चीनी प्रतिनिधिमंडल
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की गैरमौजूदगी में प्रधानमंत्री ली कियांग चीन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। चीनी प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के ताज होटल में रुकेंगे।
जस्टिन ट्रूडो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शनिवार और रविवार को जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचने से पहले आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे। वह द ललित होटल में ठहरेंगे।
एंथनी अल्बानीज
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज की भारत यात्रा तीन देशों की यात्रा का हिस्सा होगी जिसमें वह इंडोनेशिया और फिलीपींस का भी दौरा करेंगे। जी20 शिखर सम्मेलन के लिए वह इंपीरियल होटल में ठहरेंगे।
तुर्की प्रतिनिधिमंडल: ओबेरॉय होटल
मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया और स्पेन के प्रतिनिधिमंडल: ले मेरिडियन
इतालवी और सिंगापुर की टीमें: हयात रीजेंसी
ओमान समूह: लोधी होटल
फ्रांसीसी टीम: क्लेरिजेस होटल
बांग्लादेश समूह: गुरुग्राम में ग्रैंड हयात
कोरियाई प्रतिनिधिमंडल: ओबेरॉय गुरुग्राम
मिस्र का प्रतिनिधिमंडल: साकेत में आईटीसी शेरेटन
सऊदी अरब प्रतिनिधिमंडल: गुरुग्राम में लीला होटल
यूएई प्रतिनिधिमंडल: दिल्ली में ताज महल होटल
बता दें कि इन होटल की सुरक्षा की जिम्मेदारी भारत सरकार ने अर्धसैनिक बलों के जिम्में है। इसमें NSG कमांडो की टीमें भी होंगी। साथ में दिल्ली पुलिस के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications