G20: भारत की अध्यक्षता में जी20 शेरपाओं का महासम्मेलन, जानिए बैठक की तमाम बड़ी बातें

भारत को इस साल जी20 का अध्यक्ष बनाया गया है और अगले एक साल में भारत के 52 शहरों में 200 से ज्यादा बैठकों का आयोजन होगा।

G20 Sherpas summit

G20 India: भारत की अध्यक्षता में राजस्थान के उदयपुर में जी20 शेरपा की बैठक शुरू हो गई है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के विदेशी डेलिगेट्स भारत पहुंचे हैं। भारत पहली बार जी20 का अध्यक्ष बना है और भारत की अध्यक्षता में ये पहली जी20 शेरपा बैठक आयोजित की गई है, जिसमें भारतीय आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने उम्मीद जताई है, कि भारत अगले कई सालों तक लगातार 9 प्रतिशत की विकास दर बनाए रखने में सक्षम है। वहीं, G20 शेरपा अमिताभ कांत ने सोमवार को G20 इंडिया प्रेसीडेंसी की पहली शेरपा बैठक के मौके पर सभी इमर्जिंग मार्केट इकोनॉमी (EME) के शेरपाओं के साथ बातचीत की। इस दौरान अमिताभ कांत ने पारस्परिक हित, त्वरित विकास और ग्लोबल साउथ की उन्नति के मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में अमिताभ कांत ने क्या कहा?

अमिताभ कांत ने कहा कि, "जी20इंडिया प्रेसीडेंसी की पहली शेरपा बैठक के मौके पर सभी उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं (ईएमई) के शेरपाओं के साथ बातचीत करने में खुशी हुई है। हमने पारस्परिक हित, समावेशी, लचीला और त्वरित विकास और ग्लोबल साउथ की उन्नति के मुद्दों पर चर्चा की।" आपको बता दें कि, भारत की अध्यक्षता में जी20 शेरपा बैठक वर्तमान में उदयुर में चल रही है, जिसकी शुरुआत में शेरपा कांत जी20 सम्मेलन के मुद्दे और प्राथमिकताओं पर बात करते हुए की। वहीं, भारत के G20 हैंडल ने ट्वीट करते हुए कहा गया कि, "शेरपा-स्तरीय बैठकों में बातचीत अंततः नेताओं की घोषणा का आधार बनती है।" बैठक में अमिताभ कांत ने भारत, ब्राजील और इंडोनेशिया के शेरपा जी20 ट्रोइका के साथ जरूरी मुद्दों पर चर्चा की और उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि, "ट्रोइका के सदस्यों के रूप में, जिसमें वर्तमान, पूर्व और भविष्य के अध्यक्ष शामिल हैं, हम #G20 में भारत की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे।"

भारत के पास जी20 की अध्यक्षता

आपको बता दें कि, G20 या ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतरसरकारी मंच है और इस बार भारत इसका अध्यक्ष बना है। अगले साल नवंबर महीने में भारत में जी20 का महासम्मेलन होगा, जिसमें जी20 में शामिल तमाम देशों के नेता भारत आएंगे। वहीं, अगले एक साल तक भारत, भारत में 32 कार्यक्षेत्रों में 50 अलग अलग जगहों पर 200 से ज्यादा बैठकों की मेजबानी करेगा। इस दौरान भारत के पास पूरी दुनिया के सामने अपनी भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश करने और अलग अलग देशों के प्रतिनिधियों के सामने अद्वितीय भारतीय अनुभव प्रदान करने का अवसर रहेगा। वहीं, भारत को जी20 की अध्यक्षता मिलने को अमिताभ कांत ने भारत के लिए एक अवसर बताया है और कहा है, कि इस दौरान भारत सरकार सकारात्मक और दूरदर्शी होने का हर संभव प्रयास करेगी।

बैठक को लेकर क्या बोला जर्मनी?

बैठक को लेकर क्या बोला जर्मनी?

इंडोनेशिया के बाली में हाल ही में संपन्न हुए जी20 शिखर सम्मेलन में भारत द्वारा निभाई गई रचनात्मक भूमिका की सराहना करते हुए जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने जी20 सम्मेलन को लेकर काफी अहम बयान दिया है। उन्होंने यूक्रेन में चल रहे युद्ध को लेकर भारत की अपनी स्थिति स्पष्ट करने को लेकर नई दिल्ली को श्रेय दिया है। जर्मनी की विदेश मंत्री ने नई दिल्ली की अपनी यात्रा से पहले यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के बीच नवीकरणीय ऊर्जा में परिवर्तन और रूस और चीन के साथ भारत के संबंधों पर सहयोग पर चर्चा करेंगी, इसकी जानकारी दी। उन्होंने भारत के दौरे को लेकर कहा कि, 'भारत का दौरा करने का मतलब होता है, कि आप दुनिया के एक छठे हिस्से का दौरा कर रही हैं। अगले साल की शुरूआत में भारत आबादी के लिहाज से दुनिया का नंबर-1 देश बन जाएगा और भारत चीन को पीछे छोड़ देगा।' उन्होंने कहा कि, "इसमें कोई संदेह नहीं है, कि 21वीं सदी में और इंडो-पैसिफिकि में अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को आकार देने में भारत का निर्णायक प्रभाव होगा।"

चार दिनों तक चलेगा सम्मेलन

चार दिनों तक चलेगा सम्मेलन

आपको बता दें कि, उदयपुर में शुरू होने वाला जी20 शेरपा सम्मेलन चार दिनों तक चलेगा और इसमें ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा की जाएग, वहीं इस बैठक के दौरान महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर आपसी बातचीत के लिए मंच तैयार किा जाएगा। आपको बता दें कि, G20 या 20 का समूह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+