Defence News: इस देश में Navy के जवानों के लिए बड़ा संकट! बिना कप्तान के उतरा जहाज, ये हैे खासियत
Defence News: क्या हो अगर आपको पता चले कि किसी देश की नेवी अब बिना कप्तान वाले जहाज समुंदर में उतारने जा रही है। चौंकिए मत! ऐसा हो रहा है। अमेरिका में युद्ध विभाग (US Department of Defense) ने तेज़ इनोवेशन लाने के उद्देश्य से हनवा डिफेंस और हनवा सिस्टम्स ने हाथ मिला लिया है। दोनों कंपनियां मिलकर 200 फुट लंबे मानवरहित सतह पोत यानी Autonomous Surface Vessels (ASVs) बनाएंगी। अगर ऐसा मुमकिन हुआ तो आने वाले दिनों में युद्ध की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी।
कैसे बनेगा ASV?
दोनों कंपनियों के बीच हुए एक समझौता ज्ञापन (MOU) के तहत, ये 200 फुट लंबे मानवरहित ASVs को मिलकर बनाएंगी। इस समझौते में बड़े पैमाने पर उत्पादन, इंस्टॉलेशन, प्रस्ताव (Proposal) विकास और सभी अहम तकनीकी पहलुओं को शामिल किया गया है। कंपनियों के मुताबिक, इन ASVs का निर्माण अमेरिकी सरकार के 'Modular Attack Surface Craft' कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा।

कम खर्च, ज्यादा ताकत
हैवकएआई (HavocAI) के सह-संस्थापक और सीईओ पॉल लूइन ने इस पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिकी युद्ध विभाग ने जहाज निर्माण उद्योग को बिल्कुल साफ संदेश दिया है। उन्होंने कहा- "हमें कम पैसों में, ज्यादा तेजी से और ज्यादा क्षमताओं वाली नावों की जरूरत है।" लूइन ने आगे कहा कि इस तरह की साझेदारियां, जहां अत्याधुनिक तकनीक को एक स्थापित वैश्विक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जोड़ा जाता है, इस लक्ष्य को हासिल करने का सबसे सटीक तरीका हैं।
अमेरिका में हनवा की खास मौजूदगी
हनवा फिलहाल अमेरिका की एकमात्र ऐसी जहाज निर्माण कंपनी है जिसके पास अपना परिचालन शिपयार्ड है और जिसने किसी मानवरहित पोत कंपनी के साथ औपचारिक संयुक्त समझौता किया है। जानकारी के मुताबिक, 200 फुट लंबे इन मानवरहित ASVs के उत्पादन के लिए हनवा फिली शिपयार्ड (Hanwha Philly Shipyard) को संभावित निर्माण स्थल के रूप में देखा जा रहा है।
"अमेरिकी सैनिकों को मिलेगा सीधा फायदा"
हनवा डिफेंस यूएसए के सीईओ माइकल कूल्टर ने इस साझेदारी को अमेरिकी सेना के लिए बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि हनवा जैसी उन्नत विनिर्माण क्षमता वाली रक्षा कंपनी और हैवक AI जैसी सॉफ्टवेयर-बेस्ड डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी के साथ मिलकर, अमेरिका के सैन्यकर्मियों को बड़े पैमाने पर ASVs उपलब्ध कराए जाएंगे। कूल्टर ने यह भी जोर देकर कहा कि यह समझौता न सिर्फ अमेरिकी सैनिकों के लिए फायदेमंद है, बल्कि युद्ध विभाग की खरीद प्रक्रिया में जरूरी प्रतिस्पर्धा भी पैदा करेगा।
वर्ल्ड लेवल है कैपेसिटी
गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में ही हनवा और हैवकएआई ने अपने रणनीतिक संबंध की घोषणा की थी। यह घोषणा कोरिया में स्थित हनवा ओशन के जियोजे शिपयार्ड में हुए एक संयुक्त तकनीकी प्रदर्शन के बाद की गई थी। इस प्रदर्शन ने दोनों कंपनियों की तकनीकी क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर उजागर किया था।
हवाई के तट पर सफल स्वायत्त मिशन का प्रदर्शन
उस तकनीकी प्रदर्शन के दौरान, हैवकएआई ने कोरिया के जियोजे शिपयार्ड से हवाई के तट तक दृश्य-रेखा से परे (Beyond Line of Sight) कमांड और कंट्रोल के साथ एक स्वायत्त बल सुरक्षा मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था। यह प्रदर्शन भविष्य के नौसैनिक अभियानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना गया।
कितना आएगा खर्च?
हाल ही में हैवकएआई ने अपना $85 मिलियन का फंडिंग राउंड भी सफलतापूर्वक पूरा किया है। कंपनी ने सार्वजनिक रूप से पुष्टि की है कि वह अमेरिकी युद्ध विभाग को दर्जनों मानवरहित पोत बेच चुकी है। यह कंपनी के लिए एक बड़ा माइलस्टोन माना जा रहा है।
GPS-जैमिंग में भी रही सफल
एक विज्ञप्ति के अनुसार, हैवकएआई ने अपनी सहयोगी स्वायत्तता तकनीक का प्रदर्शन यूक्रेनी अधिकारियों के सामने भी किया था। खास बात यह रही कि यह तकनीक GPS-बाधित यानी GPS Jammed इलाके में भी सफलतापूर्वक काम करती नजर आई, जो आधुनिक युद्ध के लिहाज़ से बेहद अहम है। GPS Jammed वो एरिया होते हैं जहां किसी प्रकार के सिग्नल नहीं मिल पाते।
कम इंसान, ज्यादा तकनीक= भविष्य का युद्ध
यह समझौता स्वायत्त समुद्री प्लेटफार्मों की ओर बढ़ते वैश्विक रुझान को दर्शाता है। इसका मकसद है सीमित मानवीय हस्तक्षेप के साथ नौसैनिक क्षमताओं का विस्तार करना, रक्षा खरीद में प्रतिस्पर्धा बढ़ाना और चालक दल को जोखिम में डाले बिना मिशन पूरे करना।
बड़े मानवरहित पोतों की दिशा में बड़ा कदम
यह साझेदारी हनवा ओशन के जियोजे शिपयार्ड में हुए उस पिछले प्रदर्शन पर आधारित है, जहां हैवकएआई ने दृश्य-रेखा से परे कमांड के साथ स्वायत्त बल सुरक्षा मिशन संचालित किया था। इसने भविष्य के रक्षा अभियानों के लिए बड़े मानवरहित सतह पोतों के विकास का रास्ता साफ कर दिया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
PM Kisan 22nd Installment: कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपने अकाउंट का स्टेटस -
अमिताभ बच्चन के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ दहल उठेगी आत्मा! -
LPG संकट के बीच SP नेता की जमाखोरी का खुलासा! 32 भरे सिलेंडरों के साथ धरा गया अब्दुल रेहान -
IPL से पहले क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, फिक्सिंग के आरोप में KKR के पूर्व खिलाड़ी सस्पेंड, ICC ने लगाया बैन -
ODI World Cup 2027: विराट कोहली-रोहित शर्मा को लेकर BCCI ले सकती है अब तक का सबसे बड़ा फैसला, फैंस हैरान! -
Vanshika Caste: बचपन की दोस्त संग Kuldeep Yadav लेंगे सात फेरे, क्या है वंशिका की कास्ट? -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज! अचानक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुम्मा आज, दिल्ली से लेकर लखनऊ तक क्या है आपके शहर में नमाज का टाइम?












Click it and Unblock the Notifications