एक ट्वीट कर कंगाल हो गये FTX कंपनी के CEO, एक रात में गंवाए $14.6 अरब, दिवालिए के लिए दिया आवेदन
सैम बैंकमैन कुछ ही सालों में क्रिप्टो करेंसी की दुनिया के बहुत बड़े नाम बन गये और उनके माता-पिता स्टैनफोर्ड लॉ स्कूल के प्रोफेसर हैं।
Sam Bankman news updates: कहते हैं, इंसानों का भाग्य कब और किस वक्त बदल जाए, कोई नहीं कह सकता है। कौन सा इंसान कब अरबपति हो जाए और कौन अरबपति कब खाकपति हो जाए, इसकी भविष्यवाणी भी कोई नहीं कर सकता है। ऐसा ही एक वाकया हुआ है अमेरिका में जहां, FTX कंपनी के सीईओ मालिक ने एक रात में अरबों डॉलर गंवाने के बाद ना सिर्फ अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, बल्कि अब एफटीएक्स कंपनी की तरह से अमेरिका में दिवालिया होने का आवेदन भी कर दिया गया है। एक ही रात में सीईओ सैम बैंकमैन का साम्राज्य बिखड़ गया है।

एक ही रात में हो गये कंगाल
एफटीएक्स कंपनी के सीईओ सैम बैंकमैन, जिन्हें दुनिया का दूसरा वॉरेन बफेट कहा जा रहा था, वो कंगाल हो चुके हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी 90 प्रतिशत संपत्ति का एक ही रात में सफाया हो गया है और उनका क्रिप्टो करेंसी का साम्राज्य ध्वस्त हो गया है। शुक्रवार तक सैम बैंकमैन का भाग्य पूरी तरह से खराब हो चुका था। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एक हफ्ते पहले तक सैम बैंकमैन की संपत्ति 16 अरब डॉलर थी, जिसमें से उन्होंने एक रात में 14.6 अरब डॉलर गंवा दिया है। ब्लूमबर्ग ने फाइनेंशियल इतिहास में इस घटना को धन के सबसे बड़े विनाशों की एक घटना माना है। जिसके बाद सैम बैंकमैन ने सीईओ पद से तत्काल इस्तीफा दे दिया है। (फोटो- सोशल मीडिया)

दिवालिया के लिए दिया आवेदन
कंपनी की तरफ से 11 नवंबर को एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है, कि कंपनी एफटीएक्स ने अमेरिकी कानूनों के मुताबिक, दिवालिया कानून के तहत संरक्षण के लिए एप्लीकेशन जमा किया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के दिवालिया होने के पीछे कंपनी के सीईओ सैम बैंकमैन का एक ट्वीट था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, उनकी कंपनी को छोटे एक्सचेंज में महत्वपूर्ण लिक्विडिटी संकट का सामना रही थी और दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो करेंसी प्लेटफॉर्म Binance ने उनकी कंपनी एफटीएक्स को खरीदने के लिए एक 'लेटर ऑफ इंटेट' साइन किया था, लेकिन बाद में ये कंपनी इस डील से पीछे हट गई और एफटीएक्स निवेशकों से 9.4 अरब डॉलर जुटाने में नाकाम हो गया। इस ट्वीट के बाद ही एफटीएक्स कंपनी क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनी डूब गई। वहीं, समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एफटीएक्स के आर्थिक संकट के पीछे Alameda Research का बड़ा हाथ है, जिसे एफटीएक्स को 10 अरब डॉलर चुकाने हैं

सैम बैंकमैन हुए रातों रात कंगाल
इस ट्वीट के बाद एफटीएक्स कंपनी डूब गई और कंपनी के डूबने के साथ ही इसके मालिक और सीईओ सैम बैंकमैन की संपत्ति भी औंधे मुंह गिर गई। कुछ दिनों पहले तक जिस सैम बैंकमैन को क्रिप्टो की दुनिया का शहंशाह, किंग और ना जाने किन किन नामों से पुकारा जाता था, वो एक ही रात में अर्श से फर्श पर आ गये और 16 अरब डॉलर में से 14.6 अरब डॉलर का सफाया हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, अब सैम बैंकमैन के पास सिर्फ 991.5 मिलियन डॉलर की संपत्ति बची है। महज 30 साल के सैम बैंकमैन की तुलना शेयर मार्केट की दुनिया के बेताज बादशाह रहे वॉरेन बफेट से की जाती रही है, लेकिन उनका कंगाल होना पूरी दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि फॉर्च्यून पत्रिका ने तो उन्हें भविष्य का वॉरेन बफेट तक बता दिया था।

कौन हैं सैम बैंकमैन?
सैम बैंकमैन कुछ ही सालों में क्रिप्टो करेंसी की दुनिया के बहुत बड़े नाम बन गये और उनके माता-पिता स्टैनफोर्ड लॉ स्कूल के प्रोफेसर हैं। वहीं, सैम बैंकमैन ने अपनी पढ़ाई मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से ग्रेजुएट किया और फिर उन्होंने नौकरी शुरू कर दी। साल 2017 में उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में पहली बार कदम रखा था और उससे पहले वो वॉल स्ट्रीट शेयर बाजार में बतौर ब्रोकर काम कर रहे थे। सैम बैंकमैन एक शाकाहारी व्यक्ति हैं और महज चार घंटे की सोते हैं और कठिन मेहनत की बदौलत ही वो क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम बन गये, जो अब कंगाल होने की वजह से खबरों में हैं।












Click it and Unblock the Notifications