सुषमा स्वराज को मिले सम्मान से बौखलाया पाकिस्तान, उठाया ये कदम

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिस तरह से भारत पाकिस्तान को अलग-थलग कर रहा है उसके बाद पाकिस्तान में बौखलाहट है। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को-ऑपरेशन में न्योता दिया है उसपर बौखलाए पाकिस्तान ने इस ऑर्गेनाइजेशन में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने ओआईसी द्वारा सुषमा स्वराज को अतिथि के तौर पर न्योता देने का विरोध करते हुए इसमे हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। साथ ही मांग की है कि सुषमा स्वराज को भेजा गया न्योता वापस लिया जाए।

pak

भारत पर लगाया आरोप
बता दें कि अगले महीने अबू धाबी में होने वाली ओआईसी की बैठक में सुषमा स्वराज को अतिथि के तौर पर बुलाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि मैंने यूएई के विदेश मंत्री से बात की है और हमने सुषमा स्वराज को को न्योता दिए जाने का विरोध किया है, हमने साफ कर दिया है कि भारत ने तनाव को बढ़ाया है।

सुषमा स्वराज का विरोध
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि मौजूदा स्थिति में मेरा ओआईसी की बैठक में हिस्सा लेना संभव नहीं है, जहां खुद भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हिस्सा लेंगी। बता दें कि जिस तरह से एलओसी पार करके भारतीय वायुसेना ने कार्रवाई की है उसके बाद पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को बेनकाब करने की बात कही थी।

आईओसी का बहिष्कार
शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को कहा था कि एलओसी के उल्लंघन का मुद्दा ओआईसी में उठाया जाएगा, साथ ही यूएन और तमाम मैत्री देशों के बीच इसे उठाया जाएगा। लेकिन सुषमा स्वराज को जिस तरह से ओआईसी ने अतिथि के तौर पर न्योता दिया उसके बाद पाकिस्तान ने इसमे हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है।

अमेरिका ने पाक से कहा दो टूक
बता दें कि इससे पहले अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा था कि वह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करे। अमेरिका की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया था जब भारत ने एलओसी पार जाकर कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में भारत ने जैश के ठिकानों पर निशाना साधते हुए 200-300 आतंकियों को ढेर कर दिया था।

इसे भी पढ़ें- PAK आर्मी ने फिर एडिट किया इमरान खान का भाषण? 6 मिनट के वीडियो में 7 कट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+