नेपाल भूकंप: मौत के जलजले ने ली 57 लोगों की जान, 1,129 से ज्यादा लोग घायल
काठमांडू। मंगलवार दोपहर आये भूकंप के झटकों ने एक बार फिर से नेपाल को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है। 25 अप्रैल को आये भयंकर भूकंप के दर्द से लोग अभी उबर भी नहीं पाये थे कि एक बार फिर से 12 मई को उन पर कुदरत का कहर बरपा गया है। नेपाल में मंगलवार को आए भूकंप में कम से कम 57 लोगों की मौत हो गई तथा 1,129 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जबकि 25 अप्रैल को आये भूकंप में आठ हजार से ज्यादा लोग मौत की नींद सो चुके हैं।
नेपाल के अलावा भूकंप ने उत्तर भारत में भी कहर बरपाया है, भूकंप से भारत के राज्यों-बिहार और उत्तर प्रदेश में 12 लोग मारे गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 मापी गई और इसका केंद्र कोदारी था, जहां से दोलखा की दूरी 130 किलोमीटर है। इस हादसे में दरारों वाली इमारतें भरभराकर कर धराशायी हो गईं, भूस्खलन से सड़कों में दरारें पड़ गईं। काठमांडू में बिजली और इंटरनेट सेवा ठप हो गई।
People evacuate a building after tremors were felt in Kathmandu, Nepal #earthquake pic.twitter.com/uMfv4l64wA
— ANI (@ANI_news) May 12, 2015 आपको बता दें कि नेपाल के गृह मंत्रालय की ओर से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक भूकंप से नेपाल के दोलखा में 19, सिंधुपालचौक में पांच, काठमांडू में चार, सिंधूली में दो तथा ललिलपुर, सुंसरी, रौथात, धनुषा तथा सरलाही में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
People evacuate a building after tremors were felt in Kathmandu, Nepal #earthquake pic.twitter.com/dIR84djMlb
— ANI (@ANI_news) May 12, 2015 












Click it and Unblock the Notifications