Pics: नेपाल भूकंप: कहीं दहशत कहीं तबाही...
नई दिल्ली। मंगलवार को दिन के 12:35 के करीब नेपाल समेत पूरे उत्तर भारत में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है, भूकंप के झटके 1 मिनट 30 सेकेंड तक महसूस किए गए हैं।इस भूकंप का केंद्र नेपाल और चीन की सीमा पर जमीन के करीब 19 किलोमीटर नीचे था।
भूकंप के झटकों के बाद ही पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश के हालात का जायजा लिया तो होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने तुरंत अधिकारियों की आपात बैठक बुलायी। नेपाल से अब तक 25 लोगों के मारे जाने की खबर है तो वहीं कहा जा रहा है इस समय सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए हैं।
यही नहीं भारत के भी कुछ इलाकों में लोगों के मरने की खबर है। भूंकप के झटकों ने लोगों को काफी डरा दिया है। अभी भी काफी लोग ऐसे हैं जिन्हें अपने घर जाने में डर लग रहा है।













Click it and Unblock the Notifications