डॉक्टर ने 200 बच्चों का यौन शोषण किया, दशकों बाद अब डायरी ने खोला राज

पेरिस। फ्रांस में एक सेवानिवृत सर्जन के खिलाफ चार नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। माना जा रहा है कि उसने करीब 200 बच्चों के साथ यौन शोषण किया है। इस बात की जानकारी बाल यौन शोषण के इस मामले की जांच कर रहे जांचकर्ता ने दी है।

Joel Le Scouarnec, French surgeon, Child surgeon, france, sexual assault, paedophilia, फ्रांस, चाइल्ड सर्जन, डॉक्टर, बाल यौन शोषण

जानकारी के मुताबिक 68 साल के इस आरोपी का नाम जोइल ली स्कॉरनेक है। स्कॉरनेक अपने पड़ोसी की बेटी का यौन शोषण करने के आरोप में मार्च माह में ट्रायल पर था। बताया जा रहा है कि सभी बच्चों का शोषण उसने अस्पतालों में काम करने के दौरान किया है। वह सेंट्रल और वेसटर्न फ्रांस के अस्पतालों में काम करता था।

पहला आरोप 2017 में लगा

पहला आरोप 2017 में लगा

स्कॉरनेक के खिलाफ पहला आरोप साल 2017 में उसके पड़ोसियों ने लगाया। उन्होंने कहा कि स्कॉरनेक ने उनकी 6 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। स्कॉरनेक पर अपने मरीजों के अलावा रिश्तेदारों के साथ भी ऐसा करने का आरोप लगा है। जब उसपर ये सब आरोप लगे तब मामले की जांच शुरू की गई। इस दौरान जांचकर्ताओं के हाथ एक डायरी लग गई। इस डायरी में आरोपी स्कॉरनेक ने विस्तार से बच्चों के साथ यौन शोषण करने वाली हर एक घटना के बारे में बताया है। इस डायरी में बच्चों के नाम तक लिखे हैं।

184 लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई

184 लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई

इस दौरान जांचकर्ताओं को पता चला कि उसने 200 बच्चों के साथ यौन शोषण किया है। पुलिस ने स्कॉरनेक से पूछताछ की। हालांकि स्कॉरनेक के वकीलों का कहना है कि ये सब केवल कल्पना मात्र है। लेकिन उसके खिलाफ 184 लोगों ने औपचारिक शिकायत दर्ज करवा दी है। शोषण के वक्त इन 184 में से 181 नाबालिग थे। पीड़ितों में से एक के वकील का कहना है कि संबंधित पीड़ित को उस वक्त हुई घटना के बारे में सबकुछ याद है लेकिन वह अभी तक चुप था।

डायरी के अलावा कई अश्लील चीजें मिलीं

डायरी के अलावा कई अश्लील चीजें मिलीं

बच्चों की अश्लील वीडियो बनाने पर साल 2005 में स्कॉरनेक को चार माह की जेल भी हुई थी। डायरी के अलावा जांचकर्ताओं को बच्चों की आपत्तिजनक तस्वीरों सहित और भी कई अश्लील चीजें मिली हैं। इस घटना को फ्रांस में बाल यौन शोषण का सबसे बड़ा मामला माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+