'खुशी है कि भारत ड्राइविंग सीट पर है और पीएम मोदी कोई हल निकालेंगे', रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोला फ्रांस

फ्रांसीसी मंत्री ने कहा कि वे भारत पर भरोसा करते हैं और उन्हें यकीन है कि भारत एक मजबूत निर्णय पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि वे भारत को ड्राइविंग सीट पर बैठे देख खुश हैं।

French minister Bruno Le Maire

Image: ANI

फ्रांस ने एक बार फिर से रूस की निंदा की है। भारत दौरे पर आए फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रूनो ली मायर ने कहा कि वे यूक्रेन के खिलाफ रूस के अवैध और क्रूर हमले की अपनी कड़ी निंदा करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे भारत पर भरोसा करते हैं और उन्हें यकीन है कि भारत एक मजबूत निर्णय पर पहुंचेगा। उन्होंने आगे कहा कि वे भारत को ड्राइविंग सीट पर बैठे देख खुश हैं।

पीएम मोदी के विचार से जताई सहमति

भारत में जी-20 के बैठक में शिरकत करने बेंगलुरु आए फ्रांसीसी मंत्री ने कहा कि हम पीएम मोदी के विचार से सहमत हैं कि यह युद्ध का युग नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर हम अगले दशक के लिए एक मजबूत और टिकाऊ दुनिया चाहते हैं तो हमें इस युद्ध को खत्म करने की जरूरत है।

अजय बंगा का भी किया समर्थन

इतना ही नहीं फ्रांस के वित्र मंत्री ने भारतवंशी अजय बंगा का भी समर्थन किया। ब्रूनो ली मायर ने कहा कि वह उम्मीदवारी पर अंतिम प्रतिक्रिया देने के लिए अजय बंगा संग मिलने को उत्सुक हैं। वह एक अच्छे उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक के लिए हमारे पास एक बहुत अच्छा उम्मीदवार है। वह इसके लिए यूएस ट्रेजरी सेक्रेटरी जेनेट येलेन के साथ इस पर चर्चा कर रहे हैं।

प्रस्ताव से अनुपस्थित रहा भारत

आपको बता दें कि आज रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरे हो गए हैं। युद्ध के एक साल पूरे होने के एक दिन पहले फरवरी 23 को संयुक्त राष्ट्र आम सभा में रूस के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया। इसमें मांग की गई कि रूस जल्द से जल्द यूक्रेन से बाहर निकले। इस प्रस्ताव के पक्ष में 141 वोट पड़े, इसके विरोध में 7 वोट पड़े। 32 देशों ने इस प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं की। भारत भी इसमें शामिल था।

यूक्रेन ने दिया बयान

इस वोटिंग प्रस्ताव में भारत के शामिल न होने पर अब यूक्रेन ने बयान दिया है। यूक्रेन के राजदूत इवान कोनोवलोव ने शुक्रवार को कहा कि एक एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में यूक्रेन भारत के समर्थन पर भरोसा करता है। उन्होंने आगे कहा, 'यूएन में प्रस्ताव को अपनाया गया और भारत के मतदान से दूर रहने की स्थिति निश्चित रूप से हमारे लिए एक संवेदनशील मुद्दा है। हम भारत के समर्थन पर भरोसा करते हैं और हमारे बीच निश्चित रूप से एक भरोसेमंद रिश्ता है। उम्मीद है कि यह भविष्य में हमारी मदद करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+