हैवानियत की हद पार: बीवी को हर रात देता था ड्रग्स, 10 साल तक दूसरे पुरुषों से करवाता रहा रेप, ऐसे हुआ गिरफ्तार
फ्रांस में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। एक शख्स पर इल्जाम है कि वह हर रात अपनी पत्नी को नशीली दवाई खिलाकर बेहोश कर देता था और अन्य पुरुषों से अपनी बीवी का रेप करवाता था।
द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक पति ने ऐसा 10 सालों तक किया। पुलिस ने रेप के 92 मामले की पुष्टि की है। इनमें से 51 पुरुष ऐसे थे, जिनकी उम्र 26 से 73 वर्ष के बीच है।

पुलिस ने पति समेत कई आरोपियों को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बाकी बचे लोगों की तलाश की जा रही है। जिन आरोपियों की पहचान हुई है उनमें फायरमैन, ड्राइवर, नगर निगम पार्षद, बैंक में आईटी वर्कर, जेल गार्ड, नर्स और पत्रकार शामिल हैं।
रेप की इन वारदातों को 2011 से 2020 तक अंजाम दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक पति का नाम डोमिनिक है और वह फ्रांस के मजान में रहता है। डोमिनिक की शादी के 50 साल हो चुके हैं और वह 3 बच्चों का पिता भी है।
डोमिनिक इंटरनेट पर 'a son insu' प्लेटफॉर्म के लिए जरिए पुरुषों के संपर्क में आकर उनको आमंत्रित करता था। इस प्लेटफॉर्म पर के सदस्य अपने जीवनसाथी के साथ यौन हरकतों के बारे में चर्चा करते हैं।
पुलिस का दावा है कि डोमिनिक रेप की घटनाओं को कैमरे में फिल्माता था। वह इस फुटेज को यूएसबी ड्राइव में 'ABUSES' नाम फाइल में सहेज कर रखता था। पुलिस ने इस ड्राइव को जब्त कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक डोमिनिक ने इन घटनाओं को अंजाम देने के लिए पूरी योजना बना रखी थी। पत्नी की बेहोशी टूट न जाए इसके लिए उसने रेप करने के लिए आने वाले लोगों के परफ्यूम लगाने पर पाबंदी लगा रखी थी।
लोगों का तंबाकू खाना भी मना था। वह घर आने वाले पुरुषों से गर्म पानी में हाथ धुलवाता था, ताकि तापमान में अचानक बदलाव को पत्नी महसूस न कर सके।
इतना ही नहीं, बाथरूम में कपड़े छूट न जाएं, इसके लिए शख्स रसोई में कपड़े उतरवाता था। साथ ही, पड़ोसियों को किसी तरह का शक न हो इसलिए लोगों की कार एक स्कूल के पास पार्क करवाता था। फिर पैदल अंधेरे में लोगों से घर आने को कहता था।
हालांकि कुछ आरोपियों ने पुलिस ने दावा किया कि डोमिनिक की पत्नी को इस बारे में पता था। एक आरोपी ने इसे रेप मानने से इंकार करते हुए कहा, "वह उसकी पत्नी है, वह उसके साथ वही करता है, जो उसे पसंद है..."
फ्रांसीसी वेबसाइट ली मॉन्ड ने अभियोजकों के हवाले से कहा कि डोमिनिक ने बलात्कार के लिए 'कभी हिंसा या धमकियों का इस्तेमाल नहीं किया'। उन्होंने कहा, "हर शख्स अपना इरादा बदलने और डोमिनिक के घर से लौटने के लिए आजाद था..."
अभियोजकों ने जोर देकर कहा कि डोमिनिक के घर आने वाले आरोपियों में से ऐसा कोई भी नहीं था जिसने उसकी पत्नी की स्थिति को देख उसके साथ यौन कृत्य करने से मना कर दिया।
कैसे पकड़ में आया डोमिनिक?
पुलिस ने 12 सितंबर 2020 को डोमिनिक पर चेंजिंग रूम में महिलाओं की रिकॉर्डिंग करने के लिए हिडन कैमरे के इस्तेमाल के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि उसे कुछ देर बाद छोड़ दिया गया था। लेकिन अचानक डेढ़ महीने बाद उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।
दरअसल हुआ ये कि पुलिस ने उसका फोन, कम्प्यूटर और हार्ड ड्राइव जब्त कर लिया था। इस दौरान पुलिस को उसके डेटिंग साइट ऐप Coco.fr जिसे फ्रांस में 'a son insu' के नाम से जाना जाता है, पता चला।
इस दौरान पुलिस को पता चला कि डोमिनिक पी. अपनी पत्नी को टेमेस्टा की दवा खिलाकर उसके साथ बलात्कार कराता है। पुलिस ने हार्ड ड्राइव की जांच की तो उसे सारी चीजें एक-एक मिलती गईं।
पुलिस ने देखा कि डोमिनिक के हार्डड्राइव में 128 सबफोल्डर थे। इसमें सैंकड़ों वीडियो थे जिसमें एक महिला कॉमन थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ये डोमिनिक की पत्नी है।
इसमें डोमिनिक की पत्नी फ्रांकोइस के साथ 92 बार बलात्कार किए जाने का रिकॉर्ड था। वहीं, कुल 82 लोगों के नाम दर्ज थे जिन्होंने फ्रांकोइस के साथ बलात्कार किया था। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए डोमिनिक को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications