इजराइली हवाई हमले में फ्रांसीसी दूतावास के एक कर्मचारी की मौत, नाराज फ्रांस ने की ये मांग

इजराइल-हमास के बीच 7 अक्टूबर से जंग जारी है। इजराइली सेना गाजा पट्टी सहित अन्य इलाकों में जमकर बमबारी कर रही है। इस बीच फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि गाजा पट्टी के दक्षिण में राफा में इजराइली हमले में उसके एक कर्मचारी की मौत हो गई है।
शनिवार देर रात जारी मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि वह व्यक्ति दो अन्य सहयोगियों और उनके परिवार के कई सदस्यों के साथ फ्रांसीसी वाणिज्य दूतावास के अपने एक सहकर्मी के घर में शरण लिए हुए था।

french-consulate-died-in-an-israeli-air-strike

घायल हुआ था दूतावास का कर्मचारी
विदेश मंत्रालय के अनुसार, बुधवार शाम को इजराइल की तरफ से उस घर पर हमला हुआ, जिससे दूतावास का कर्मचारी रुका हुआ था। इस हमले में उनका एजेंट गंभीर रूप से घायल हो गया और लगभग 10 अन्य लोग मारे गए।

बाद में उस चोट के कारण फ्रांसीसी वाणिज्य दूतावास के कर्मचारी की मौत हो गई। इस घटना के बाद फ्रांस ने आवासीय इमारत पर बमबारी की निंदा की है। इसके साथ ही फ्रांस ने इजरायल-गाजा युद्ध में तुरंत और स्थायी संघर्षविराम की मांग की है।

बयान में फ्रांस ने आवासीय इमारत पर बमबारी की निंदा की है। फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है, "हम मांग करते हैं कि इजराइली अधिकारी इस बमबारी की परिस्थितियों पर जल्द से जल्द पूरी रोशनी डालें।"

उधर इजराइल का कहना है कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे की रक्षा करना चाहता है, हालांकि आलोचकों और यहां तक कि उसके सबसे करीबी सहयोगी, अमेरिका का कहना है कि उसे और अधिक करने की जरूरत है।

इस घटना के बाद फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने कहा है कि फ्रांस गाजा के हालात को लेकर 'चिंतित' है। समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए कैथरीन ने कहा है कि गाजा में बहुत अधिक तादाद में आम नागरिक मारे जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+